क्रिप्टो स्कैमर्स ने केन्या के लोगों से ठगे 12 करोड़ डॉलर

क्रिप्टो स्कैम्स के बारे में केन्या के लोग अब सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप्स के जरिए चर्चा कर रहे हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 15:46 IST
ख़ास बातें
  • केन्या में बिटकॉइन अधिक लोकप्रिय है
  • क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में कम जानकारी के कारण लोगों से ठगी होती है
  • अन्य देशों में भी क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं

अफ्रीकी देशों में क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से केन्या पहले स्थान पर है

केन्या के लोगों के बीच क्रिप्टोकरेंसीज, विशेषतौर पर बिटकॉइन काफी लोकप्रिय है। पिछले वर्ष क्रिप्टो स्कैमर्स ने इनसे लगभग 12 करोड़ डॉलर (लगभग 916 करोड़ रुपये) की धोखाधड़ी की है। क्रिप्टो स्कैम्स के बारे में केन्या के लोग अब सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप्स के जरिए चर्चा कर रहे हैं। केन्या, नाइजीरिया, तंजानिया और दक्षिण अफ्रीका में क्रिप्टो मार्केट में एक वर्ष नें 1,200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

क्रिप्टो स्कैम्स के बारे में केन्या के कैबिनेट सेक्रेटरी Joe Mucheru ने बताया कि क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर लोगों को अधिक जानकारी नहीं है और इस वजह से वे धोखाधड़ी का शिकार बनते हैं। उन्होंने लोगों से जाली या  संदिग्ध फर्मों के बारे में जानकारी देने को कहा है जिससे अन्यों को सतर्क किया जा सके। मीडिया ऑर्गनाइजेशंस से भी धोखाधड़ी के ऐसे मामलों की जितना अधिक हो सके रिपोर्ट देने को कहा गया है। इससे लोगों को क्रिप्टो स्कैम्स के बारे में जागरूक किया जा सकेगा। ऐसा अनुमान है कि केन्या की जनसंख्या का 8.5 प्रतिशत या 45 लाख से अधिक लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज हैं। इनके बीच बिटकॉइन अधिक लोकप्रिय है। 
Advertisement

रिसर्च फर्म Triple-A के अनुसार, अफ्रीकी देशों में क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से केन्या पहले स्थान पर है। कुल क्रिप्टोकरेंसी एक्टिविटीज में इसका दुनिया भर में पांचवां स्थान है। केन्या में क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज अधिक होने के कारण स्कैमर्स ऐसे लोगों की तलाश में रहते हैं जिन्हें इस मार्केट की कम जानकारी है। 

अन्य देशों में भी क्रिप्टो स्कैमर्स की एक्टिविटीज बढ़ी हैं। रिसर्च फर्म Chainalysis की हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि पिछले वर्ष इन स्कैम्स के जरिए 7.7 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की गई थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने हाल ही में ब्लॉकचेन एनालिसिस और वर्चुअल एसेट्स से जुड़े फ्रॉड को पकड़ने के लिए FBI की एक यूनिट शुरू करने की घोषणा की थी। डिपार्टमेंट ने पिछले महीने धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला पकड़ा था। इसमें न्यूयॉर्क के एक दंपत्ति पर 4.5 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 33,750 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन्स की लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। ये बिटकॉइन लगभग छह वर्ष पहले डिजिटल करंसी एक्सचेंज Bitfinex को हैक कर चुराए गए थे। पिछले वर्ष अमेरिका के सबसे बड़े फ्यूल पाइपलाइन नेटवर्क पर सायबर हमले के बाद प्रेसिडेंट  Joe Biden के तहत आने वाले रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरंसी इंडस्ट्री की स्क्रूटनी बढ़ाई है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Crypto, Kenya, Scam, America, Exchange, Information, FBI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.