क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी

इस पीड़ित की शिकायत पर तेलंगाना सायबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने भारतीय न्याय संहिता और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की विभिन्न धाराओं में एक मामला दर्ज किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मार्च 2026 18:20 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में ठगों ने जाली ट्रेडिंग पोर्टल्स का इस्तेमाल किया था
  • हैदराबाद के पीड़ित से 3.54 करोड़ रुपये की ठगी हुई है
  • जालसाजों ने क्रिप्टो, फॉरेक्स ट्रेडिंग में अधिक रिटर्न का झांसा दिया था

इस मामले में जाली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए पीड़ित को फंसाया गया था

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में हैदराबाद के एक प्राइवेट कंसल्टेंट के साथ जाली क्रिप्टोकरेंसी और फॉरेक्स ट्रेडिंग पोर्टल्स के जरिए 3.54 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। इस व्यक्ति की शिकायत पर तेलंगाना सायबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TGCSB) ने एक मामला दर्ज किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के कोंडापुर के रहने वाले इस पीड़ित ने बताया है कि दो वर्ष पहले उनसे एक जालसाज ने संपर्क कर एक पोर्टल pc.omnifxpro.com पर एकाउंट खोलने के लिए कहा था। इस पोर्टल को वास्तविक मानकर उन्होंने लगभग 1.5 करोड़ रुपये लगाए थे। इस पीड़ित ने बताया, "मैंने जब अपने फंड के विड्रॉल की कोशिश की तो इस पोर्टल ने उनका एक्सेस ब्लॉक कर दिया।" उन्होंने बताया कि खुद को नव्या बताने वाली यह जालसाज बाद में काजल मिश्रा के नाम के साथ ऑनलाइन दिखी थी। इसके बाद उनसे खुद को महिला के तौर पर दिखाने वाले दो अन्य जालसाजों ने भी ठगी की है। 

इनमें से एक जालसाज ने खुद को चंडीगढ़ से अनुष्का शर्मा बताया था और उसके कहने पर इस पीड़ित ने समान पोर्टल pc.omnifxpro.com पर 16 लाख रुपये लगाए थे। इस जालसाज ने उनसे इनवेस्टमेंट के लिए लोन लेने को भी कहा था। इसके अलावा खुद को रिशिका शर्मा बताने वाली एक अन्य आरोपी ने उन्हें एक फॉरेक्स टेडिंग पोर्टल पर रकम लगाने को कहा था और इसमें उन्हें 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस पीड़ित का कहना है कि नुकसान की रिकवरी के लिए उनकी हड़बड़ी का जालसाजों ने फायदा उठाया और उनसे टैक्स या क्लीयरेंस फीस के तौर पर बड़ी रकम की मांग की। 

पुलिस की दी अपनी शिकायत में इस पीड़ित ने बताया है, 'मैंने जालसाजों के बताए हुए विभिन्न बैंक एकाउंट्स में 3.54 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।' TGCSB ने इस पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की विभिन्न धाराओं में एक मामला दर्ज किया है।  इस मामले में आरोपियों की पहचान के लिए जांचकर्ता रकम की ट्रेल का पता लगा रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के एक कारोबारी के साथ इसी तरह के एक फ्रॉड में 1.56 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में जालसाजों ने जाली क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस कारोबारी को ज्यादा रिटर्न का लालच देकर फंसाया था। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.