ट्रंप और मस्क के विवाद का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर, Bitcoin 1,04,000 डॉलर से नीचे

बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है। अगर यह इस सपोर्ट को तोड़ता है तो बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर तक गिर सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2025 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत का नुकसान था
  • बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है

Photo Credit: इस विवाद के सामने आने से इनवेस्टर्स के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच तनाव का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी घटे हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,03,710 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में चार प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और BNB, Cardano और XRP के प्राइस भी गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत घटकर लगभग 3.22 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

ट्रंप और मस्क के बीच विवाद का बिटकॉइन पर बड़ा असर पड़ा है। इसका प्राइस 1,01,000 डॉलर से कम हो गया था। हालांकि, बाद में इसमें काफी रिकवरी हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप और मस्क के बीच विवाद के सामने आने से इनवेस्टर्स के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर हुआ है। इससे क्रिप्टो सहित अन्य मार्केट्स में भी काफी बिकवाली हुई है। अमेरिका में प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद ट्रंप ने अपनी सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। हाल ही में मस्क ने सरकार से किनारा कर लिया था। इसके बाद से ट्रंप और मस्क के बीच विवाद बढ़ा है। 

बिटकॉइन के लिए एक लाख डॉलर से अधिक के प्राइस पर सपोर्ट है। अगर यह इस सपोर्ट को तोड़ता है तो बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर तक गिर सकता है। Ether के लिए 2,650 डॉलर पर महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस है। इसके लिए सपोर्ट 2,392 डॉलर पर है। अगर Ether इस सपोर्ट से नीचे जाता है तो इसका प्राइस 2,340 डॉलर तक घट सकता है। ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर (लगभग 21,416 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया है। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका में बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर भी साइन किए थे। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट किया गया है कि इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  2. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  3. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  6. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  7. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  8. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  10. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.