क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 87,400 डॉलर से ज्यादा 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि लगभग दो महीने के कंसॉलिडेशन के बाद बिटकॉइन में 87,000 डॉलर से अधिक पर रिकवरी हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मार्च 2025 15:46 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 87,470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.70 प्रतिशत का नुकसान था
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 60.72 प्रतिशत की है

मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाओं का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है

अमेरिका  के टैरिफ से जुड़े फैसलों और कुछ देशों के बीच तनाव का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में गुरुवार को लगभग 0.60 प्रतिशत की गिरावट थी। हालांकि, पिछले एक दिन में क्रिप्टोकरेंसीज की ट्रेडिंग वॉल्यूम में दो प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 87,470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.70 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,030 डॉलर पर था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और XRP शामिल थे। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 60.72 प्रतिशत की हो गई है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने शुरुआती ट्रेडिंग में 88,200 डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, इसके बाद इसमें बिकवाली बढ़ने से गिरावट हुई है। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि लगभग दो महीने के कंसॉलिडेशन के बाद बिटकॉइन में 87,000 डॉलर से अधिक पर रिकवरी हो रही है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.73 लाख करोड़ डॉलर का है। पिछले तीन महीनों से Ether में गिरावट है। हालांकि, बड़े इनवेस्टर्स ने Ether की खरीदारी बढ़ाई है। मैक्रो इकोनॉमिक आशंकाओं का भी क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश भी दिया गया था। 

इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को समाप्त किया जाएगा। ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन को बेचा है जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ था।" इससे पहले ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की भी घोषणा की थी। हालांकि, इससे क्रिप्टो मार्केट असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इस रिजर्व के लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इसमें अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.