क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 59,000 डॉलर से ज्यादा

तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Litecoin, Cartesi और Bitcoin Hedge शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.44 प्रतिशत घटकर लगभग 2.08 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2024 15:08 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 0.11 प्रतिशत घटा है
  • Litecoin, Cartesi और Bitcoin Hedge में तेजी थी
  • क्रिप्टो के मार्केट एनालिस्ट्स का रुख आगामी सप्ताहों के लिए पॉजिटिव है

अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप ने क्रिप्टो के लिए बड़ी योजना का संकेत दिया है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में शुक्रवार को लगभग एक प्रतिशत की गिरावट थी। भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 62,655 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 59,022 डॉलर पर था। हालांकि, मार्केट एनालिस्ट्स का रुख आगामी सप्ताहों के लिए पॉजिटिव है। 

Ether का प्राइस 0.11 प्रतिशत घटा है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, यह लगभग 2,662 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano और USD Coin में गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Litecoin, Cartesi और Bitcoin Hedge शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.44 प्रतिशत घटकर लगभग 2.08 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "डॉनल्ड ट्रंप के नए क्रिप्टो प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, यह क्रिप्टोकरेंसीज में बढ़ती दिलचस्पी और इसमें संभावना का संकेत है।" मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में इंटरनेशनल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का कैपिटलाइजेशन लगभग 44 प्रतिशत बढ़कर 720 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस वर्ष की शुरुआत में बिटकॉइन ETFs के लॉन्च से इस सेगमेंट की ग्रोथ तेजी से बढ़ी है। क्रिप्टो एक्सचेंज Binance की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से जून के बीच बिटकॉइन ने ग्रोथ दर्ज की है। इसके पीछे बिटकॉइन ETF की शुरुआत होना और इसके नेटवर्क की चौथी हाविंग बड़े कारण हैं। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की वैल्यू भी तेजी से बढ़ी है। अमेरिका में बिटकॉइन ETFs में लगभग 17 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया गया है। इन ETFs में प्रति दिन की औसत ट्रेडिंग लगभग 2.3 अरब डॉलर की है। इस वर्ष बिटकॉइन ने लगभग तीन वर्षों के बाद नया हाई लेवल बनाया था। इसका प्राइस मार्च में 73,737 डॉलर से अधिक पर पहुंचा था। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से इसमें गिरावट है। देश में केंद्र सरकार की इस सेगमेंट को रेगुलेट करने की कोई योजना नहीं है। यूरोपियन यूनियन ( EU) और UAE ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए हैं। हाल ही में लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री Pankaj Chaudhary ने बताया था कि निकट भविष्य में वर्चुअल एसेट्स की खरीद और बिक्री को रेगुलेट करने के लिए कानून बनाने का प्रपोजल नहीं है। हालांकि, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग जैसे निगरानी के विशेष उद्देश्यों के लिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) को अधिकृत किया गया है।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  4. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  6. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  7. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  8. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  10. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.