क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 61,000 डॉलर से नीचे

Ether का प्राइस भी गिरा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 3,353 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,616 डॉलर का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2024 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Tether, Ripple, Litecoin, Polygon और Stellar में भी नुकसान था
  • Cardano, Tron, Chainlink और Near Protocol के प्राइस में तेजी थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

बोलिविया ने बिटकॉइन पर लगाए गए बैन को हटा दिया है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 1.37 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 60,827 डॉलर का था।  WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 66,332 डॉलर पर था। 

Ether का प्राइस भी गिरा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 3,353 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,616 डॉलर का था। इसके अलावा Tether, Ripple, Litecoin, Polygon, Stellar, Polkadot और Cronos में नुकसान था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, Tron, Chainlink और Near Protocol शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.75 प्रतिशत घटकर लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में गिरावट के कारण क्रिप्टो मार्केट में कुछ कमजोरी है। हालांकि,  ETF में फंडिंग मजबूत बनी हुई है, जो एक अच्छा संकेत है। Solana का प्रदर्शन बिटकॉइन और Ether से बेहतर है।" क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, "हाल ही में Ether ने 4,093 डॉलर का उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। यह 4,000 डॉलर का लेवल दोबारा पार करने में नाकाम रहा है। इसमें प्रॉफिट बुकिंग हुई है।" 

बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी के तौर पर मान्यता नहीं दी है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति देने से इसे रेमिटेंस के जरिए अधिक रकम मिल सकती है। 


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  5. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  7. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  8. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  9. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.