क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के संकेत, बिटकॉइन का प्राइस 95,700 डॉलर से पार

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.24 प्रतिशत घटकर लगभग 2.97 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन स्पॉट ETFs में फंडिंग बढ़ रही है
  • Ether का प्राइस लगभग 1,822 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Cardano, Tron, Chainlink और Ripple के प्राइसेज घटे हैं

अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े इंडिकेटर्स के कमजोर होने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है

पिछले कुछ सप्ताह से वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी के संकेत हैं। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी। बिटकॉइन स्पॉट ETFs में फंडिंग बढ़ रही है।  हालांकि, बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 95,650 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.80 प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। Ether का प्राइस लगभग 1,822 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Monero, Solana और BNB में तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, Tron, Chainlink, Ripple, Cronos और XRP शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.24 प्रतिशत घटकर लगभग 2.97 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में तेजी आ सकती है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस लगभग 96,000 डॉलर और सपोर्ट लगभग 93,000 डॉलर पर है। अमेरिका में इकोनॉमी से जुड़े इंडिकेटर्स के कमजोर होने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ रहा है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का सुझाव दिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। 

इससे पहले ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बिटकॉइन की नई खरीदारी नहीं की जाएगी। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनने से स्कैम के मामलों पर नियंत्रण किया जा सकेगा। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.