क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 88,600 डॉलर से ज्यादा 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के टैरिफ के फैसलों से मार्केट में अनिश्चितता की स्थिति है। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 88,627 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में7.40 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Polkadot और Cardano शामिल थे

अमेरिका में इस सप्ताह होने वाले क्रिप्टो समिट से मार्केट को बड़ा संकेत मिल सकता है

पिछले कुछ दिनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। हालांकि, अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ को लेकर कड़े फैसलों और चीन और मेक्सिको जैसे देशों के जवाबी टैरिफ लगाने से मार्केट के लिए अनिश्चितता बरकरार है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 88,000 डॉलर से ज्यादा पर था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 88,627 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में7.40 प्रतिशत  से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,246 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Ripple, Binance Coin और Tron के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन मामूली बढ़कर लगभग 2.89 लाख करोड़ डॉलर पर था। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप के प्रस्तावित टैरिफ से मार्केट में अनिश्चितता की स्थिति है। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी बढ़ी है। अमेरिका में इस सप्ताह होने वाले क्रिप्टो समिट से मार्केट को बड़ा संकेत मिल सकता है। ट्रंप ने  क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की है। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा देना है। इससे पहले ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था। 

ट्रंप ने कहा है, "अमेरिका के क्रिप्टो रिजर्व से पूर्व की बाइडेन सरकार के वर्षों के भष्ट हमलों के बाद इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलेगा।" इसके साथ ही ट्रंप ने दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाने की अपनी योजना को भी दोहराया है। उन्होंने कहा, "मैं यह पक्का करूंगा कि दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाया जाए।" इसके साथ ही ट्रंप ने दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether के लिए अपने समर्थन को भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों क्रिप्टोकरेंसीज निश्चित तौर पर इस रिजर्व का प्रमुख हिस्सा होंगी। हाल ही में ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिका की नई सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का भी फैसला किया था। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की योजना को लेकर फेडरल रिजर्व ने असहमति जताई थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.