क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 87,400 डॉलर से ज्यादा

बिटकॉइन के 88,700 डॉलर से अधिक के मंथली हाई पर पर बंद होने से यह 92,000 डॉलर की ओर बढ़ सकता है

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 87,400 डॉलर से ज्यादा

अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग करने की तैयारी कर रही है

ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.20 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, BNB, Ripple और XRP शामिल थे
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के कई देशों से इम्पोर्ट पर टैरिफ लगाने से फैसले के बाद से पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट थी। क्रिप्टो मार्केट में इस सप्ताह की शुरुआत तेजी से हुई है। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक का प्रॉफिट था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 87,480 डॉलर से ज्यादा पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 3.20 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 1,642 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Tron, BNB, Ripple और XRP शामिल थे। Cardano, Stellar और Polkadot में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.80 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.75 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में मजबूती दिख रही है। डॉलर इंडेक्स के तीन वर्ष के निचले स्तर पर जाने और मंदी की आशंका की वजह से बहुत से इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन का रुख किया है। बिटकॉइन के 88,700 डॉलर से अधिक के मंथली हाई पर पर बंद होने से यह 92,000 डॉलर की ओर बढ़ सकता है। इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी के लिए 84,000 डॉलर पर मजबूत सपोर्ट है। Ether का प्राइस 1,500 डॉलर से अधिक पर होल्ड कर रहा है। इसके लिए 1,680 डॉलर के निकट रेजिस्टेंस है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिका की सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »