क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 68,000 डॉलर से ज्यादा

Avalanche, USD Coin, Ripple, Litecoin, Solana, Polygon और Tron के प्राइस में भी बढ़ोतरी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 15:22 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस सोमवार को लगभग तीन महीने की मंदी से बाहर निकल गया
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 68,771 डॉलर पर था
  • अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव से पहले क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है

Avalanche, USD Coin, Ripple, Litecoin, Solana, Polygon और Tron में भी तेजी थी

अमेरिका में अगले महीने होने वाले प्रेसिडेंट के चुनाव से पहले क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। Bitcoin का प्राइस सोमवार को लगभग तीन महीने की मंदी से बाहर निकल गया। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग एक प्रतिशत के प्रॉफिट के साथ लगभग 68,771 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 69,982 डॉलर पर था। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 3.62 प्रतिशत बढ़ा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,739 डॉलर पर था। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,760 डॉलर का था। इसके अलावा Avalanche, USD Coin, Ripple, Litecoin, Solana, Polygon और Tron में भी तेजी थी। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cronos, Stellar और Neo Coin शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.75 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 2.38 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में प्रेसिडेंट का चुनाव जल्द होना है। इनवेस्टर्स को क्रिप्टो के पक्ष में उपाय किए जाने की उम्मीद है। बिटकॉइन में भी तेजी जारी है। स्पॉट ETFs में लगभग दो अरब डॉलर का साप्ताहिक इनफ्लो हुआ है।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने कहा, "आमतौर पर, दिसंबर तिमाही में तेजी रहती है। USDT का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 120 अरब डॉलर हो गया है जिससे इसने सबसे बड़े स्टेबलकॉइन के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है।" 

इस सेगमेंट में फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाने के लिए यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) ने बिना लाइसेंस वाली क्रिप्टो फर्मों पर पेनल्टी लगाने का सुझाव दिया है। UNODC का अनुमान है कि पिछले वर्ष दक्षिणपूर्व एशिया में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम से लगभग 37 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इन स्कैम में सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाता है। दक्षिणपूर्व एशिया के देशों की सरकारों को UNODC ने अधिक सतर्कता बरतने और क्रिप्टो से जुड़े फ्रॉड के मामलों को रोकने के उपाय करने की सलाह दी है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस को एक क्रिप्टो फर्म की नकल वाली 38 वेबसाइट्स को हटाने का ऑर्डर दिया था। क्रिप्टो फर्म Mudrex ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर जाली वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। Mudrex के यूजर्स ने इन वेबसाइट्स के जरिए स्कैम किए जाने की जानकारी दी थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.