बिटकॉइन में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी, प्राइस 65,960 डॉलर 

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 65,960 डॉलर और WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 68,430 डॉलर का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 14:30 IST
ख़ास बातें
  • Avalanche, Tether, Binance Coin और Solana के प्राइस भी बढ़े हैं
  • पिछले महीने बोलिविया ने Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

Ether का प्राइस दो प्रतिशत से अधिक बढ़ा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को प्रॉफिट था। इसका प्राइस तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 65,960 डॉलर और WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 68,430 डॉलर का था। पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में रिकवरी हुई है। 

Ether का प्राइस भी दो प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,510 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 3,147 डॉलर का था। इसके अलावा Avalanche, Tether, Binance Coin और Solana के प्राइस बढ़े हैं। Cardano, Tron, Polkadot और Chainlink में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.73 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.41 लाख करोड़ डॉलर का था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "Mt Gox के लगभग 5.8 अरब डॉलर के 91,755 बिटकॉइन्स की बिकवाली करने की रिपोर्ट का बिटकॉइन के प्राइस पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। स्पॉट बिटकॉइन ETF में जनवरी में लॉन्च होने के बाद से 16 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट हुआ है। बिटकॉइन के प्राइस में उतार-चढ़ाव होने पर भी इनमें फंड लगाया जा रहा है।" 

पिछले महीने बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले बिटकॉइन पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि, बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी की मान्यता नहीं दी है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति देने से बोलिविया को रेमिटेंस के जरिए अधिक रकम मिल सकती है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  5. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  6. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  8. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  9. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  10. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.