क्रिप्टो मार्केट में नुकसान, बिटकॉइन का प्राइस 94,400 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में FOMC की मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं। बिटकॉइन के लिए 97,800 डॉलर पर रेजिस्टेंस और लगभग 92,000 डॉलर पर सपोर्ट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मई 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.35 प्रतिशत की गिरावट थी
  • बिटकॉइन के लिए 97,800 डॉलर पर रेजिस्टेंस और 92,000 डॉलर पर सपोर्ट है

अमेरिका में FOMC की मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं

अमेरिका में Federal Open Market Committee (FOMC) की मीटिंग से पहले क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को गिरावट थी। FOMC की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स को लेकर फैसला किया जा सकता है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस एक प्रतिशत से अधिक घटा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी नुकसान था।  

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन 94,400 डॉलर से अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.35 प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 1,815 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Monero, Ripple, Cronos, Elrond और BNB के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.47 प्रतिशत घटकर लगभग 2.96 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में FOMC की मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं। बिटकॉइन के लिए 97,800 डॉलर पर रेजिस्टेंस और लगभग 92,000 डॉलर पर सपोर्ट है। बिटकॉइन ने छह महीनों में अपने एक्टिव एड्रेसेज की सबसे अधिक संख्या दर्ज की है। यह एक दिन में 9,25,000 से अधिक एड्रेसेज की थी। इससे इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ने का संकेत मिल रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत और स्टॉक मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट से क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव ट्रेंड है। 

हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को भुनाते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका होगा।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का पक्ष लिया गया था। यह बिटकॉइन की कुल सप्लाई का लगभग पांच प्रतिशत होगा। इससे पहले ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। इसके लिए बिटकॉइन की नई खरीदारी नहीं की जाएगी। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा सकते हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.