क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 88,000 डॉलर से ज्यादा 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में आगामी सप्ताहों में तेजी से संकेत मिल रहे हैं

क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 88,000 डॉलर से ज्यादा 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में बिकवाली का प्रेशर अधिक है

ख़ास बातें
  • Bitcoin के प्राइस में बुधवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी
  • Ether का प्राइस लगभग 2,063 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 11 प्रतिशत कम हुई है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को लगभग एक प्रतिशत की तेजी थी। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस में भी बढ़ोतरी थी। अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों को लेकर आशंका कम हुई है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 0.90 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 88,000 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.15 प्रतिशत की गिरावट थी। Ether का प्राइस लगभग 2,063 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Cronos, Solana, Litecoin, Polygon और Stellar शामि्ल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेएशन लगभग 0.75 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.85 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में आगामी सप्ताहों में तेजी से संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 11 प्रतिशत कम हुई है। Ether में बिकवाली का प्रेशर अधिक है। अगर इसकें प्राइस में 2,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रहता है तो इसमें तेजी आ सकती है। अमेरिकी सरकार बिटकॉइन का रिजर्व बनाने के लिए इसकी होर्डिंग करने की योजना बना रही है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट में इससे निराशा है क्योंकि इसके लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इस रिजर्व में अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल किए जाएंगे। 

इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस भी लाने की तैयारी है। अमेरिका में इन्फ्लेशन में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने जैसे मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों में सुधार से शॉर्ट-टर्म में इस मार्केट में तेजी आ सकती है। हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को इस सेगमेंट से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया है। इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार ने बड़ी संख्या में Bitcoin बेचे थे जो "बेवकूफी" वाला फैसला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट पर ब्यूरोक्रेसी का लड़ाई को समाप्त करने के लिए उपाय किए जाएंगे। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »