क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 83,400 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में खरीदारी बढ़ी है। इसके अलावा स्पॉट बिटकॉइन ETFs में भी इनफ्लो हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.60 प्रतिशत का प्रॉफट था
  • बिटकॉइन के लिए लगभग 85,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से क्रिप्टो मार्केट को कोई बड़ा संकेत मिल सकता है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump के सख्त फैसलों और मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों के कमजोर होने के कारण क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ सप्ताह से वोलैटिलिटी है। इस मार्केट में बुधवार को कुछ रिकवरी हुई है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग 0.60 प्रतिशत बढ़ा है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 83,404 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.60 प्रतिशत का प्रॉफट था। Ether का प्राइस लगभग 1,940 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana और XRP शामिल थे। Cronos, Litecoin, Ripple और Monero में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.04 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.72 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में खरीदारी बढ़ी है। इसके अलावा स्पॉट बिटकॉइन ETFs में भी इनफ्लो हो रहा है। बिटकॉइन के लिए लगभग 85,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से क्रिप्टो मार्केट को कोई बड़ा संकेत मिल सकता है। इस मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स को लेकर फैसला किया जा सकता है। अमेरिका में बहुत से सांसदों ने ट्रंप से क्रिप्टो को लेकर कड़ा रुख रखने का निवेदन किया है। हालांकि, ट्रंप ने इस सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए हैं। 

हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में क्रिप्टो समिट का आयोजन किया था। इसमें अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) की क्रिप्टो टास्क फोर्स को क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े रेगुलेशंस बनाने का निर्देश दिया गया था। इस क्रिप्टो समिट में ट्रंप ने ने कहा था कि पूर्व की Biden सरकार का बड़ी संख्या में Bitcoin को बेचने का फैसला "बेवकूफी" वाला था। उनका कहना था कि इस सेगमेंट के खिलाफ ब्यूरोक्रेसी की लड़ाई को बंद किया जाएगा। ट्रंप ने बताया था, "पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी सरकार ने बेवकूफी वाले तरीके से हजारों बिटकॉइन को बेचा है जिनकी वैल्यू अरबों डॉलर की थी। यह बाइडेन सरकार के दौरान हुआ था।" इससे पहले ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की भी घोषणा की थी। हालांकि, इस रिजर्व के लिए बिटकॉइन की खरीदारी नहीं की जाएगी। इसमें अमेरिकी सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन शामिल होंगे। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.