ट्रंप के टैरिफ से दहला क्रिप्टो मार्केट, बिटकॉइन का प्राइस 86,000 डॉलर से कम

बिटकॉइन के लिए लगभग 80,000 डॉलर पर सपोर्ट है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत से अधिक की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस 3.30 प्रतिशत से अधिक घटा है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 4.5 प्रतिशत से अधिक नुकसान था
  • गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cronos, Stellar और Monero शामिल थे

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत से अधिक की है

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump की अगुवाई वाली सरकार के टैरिफ को लेकर फैसलों से क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को भारी गिरावट था। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस 3.30 प्रतिशत से अधिक घटा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से बिकवाली और मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने से सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस तीन प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 86,317 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 4.5 प्रतिशत से अधिक का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 2,362 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Cronos, Stellar, Monero, Solana, BNB, Tron, Chainlink, Ripple और XRP शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 2.82 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

ट्रंप के यूरोपियन यूनियन पर टैरिफ लगाने से क्रिप्टो मार्केट मार्केट गिरावट हुई है। बिटकॉइन के लिए लगभग 80,000 डॉलर पर सपोर्ट है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत से अधिक की है। पिछले सप्ताह क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit के सिस्टम में सेंध लगाकर हैकर ने लगभग 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसीज को चुराया था। इसका क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इसे क्रिप्टोकरेंसीज की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। Bybit की हैकिंग में Ether की चोरी की गई है। इससे Ether का प्राइस काफी टूटा है। 

Bybit के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Ben Zhou ने बताया था कि हैकर ने एक्सचेंज के ऑफलाइन Ethereum वॉलेट्स में से एक का कंट्रोल ले लिया था। हालांकि, इस हैकिंग में एक्सचेंज को हुए कुल नुकसान का पता नहीं चला है। Bybit को लगभग 1.5 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। हैकर ने चुराई गई क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना शुरू कर दिया है। इस क्रिप्टोकरेंसी को नए एड्रेस पर मूव कर बेचा जा रहा है। हाल ही में ByBit ने बताया था कि उसने भारत में नौ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना चुकाया है। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने रूल्स का पालन नहीं करने की वजह से दुबई के इस एक्सचेंज पर जुर्माना लगाया था। ByBit ने कहा था कि उसने जुर्माने का भुगतान करने के साथ ही रेगुलेटरी कमियों को भी पूरा कर लिया है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.