क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, ट्रंप के टैरिफ को टालने का हुआ असर

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 90,000 डॉलर से अधिक पर रहता है तो इसमें इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में 1.80 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट था
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक की है
  • ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की है

हाल ही में ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था

पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट पर अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के कड़े फैसलों और मैक्रो इकोनॉमिक संकेतों से वोलैटिलिटी है। ट्रंप के ऑटोमोबाइल के इम्पोर्ट पर टैरिफ को एक महीने के लिए टालने से गुरुवार को क्रिप्टो मार्केट में तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 1.80 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.60 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 91,340 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2.70 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,296 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana और XRP के प्राइसेज भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन चार प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ लगभग तीन लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक की है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन का प्राइस 90,000 डॉलर से अधिक पर रहता है तो इसमें इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ सकती है। ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की है। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी। इसका उद्देश्य क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा देना है। इससे पहले ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था। इस पोस्ट में ट्रंप ने कहा है, "अमेरिका के क्रिप्टो रिजर्व से पूर्व की बाइडेन सरकार के वर्षों के भष्ट हमलों के बाद इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलेगा।" इसके साथ ही ट्रंप ने दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाने के अपने वादे को भी दोहराया है। उन्होंने कहा, "मैं यह पक्का करूंगा कि दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाया जाए।" 

ट्रंप ने दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether के लिए अपना समर्थन भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों क्रिप्टोकरेंसीज निश्चित तौर पर इस रिजर्व का प्रमुख हिस्सा होंगी। ट्रंप की इस घोषणा के बाद क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी हुई थी। हाल ही में ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिका की सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का फैसला किया था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.