वीकेंड पर लगातार दूसरे दिन Cryptocurrency में दिखा उछाल, लेकिन Bitcoin ने किया निराश

क्रिप्टो प्राइस चार्ट में आज लगभग सभी ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जून 2022 01:04 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो प्राइस चार्ट में आज लगभग सभी ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में दिख रहे हैं
  • डॉजकॉइन और शिबा इनु, दोनों में ही आज बढ़त देखी गई है
  • Tether, Binance USD, USD Coin, Solana में मामूली गिरावट आई है

ईथर ने आज बिटकॉइन को फॉलो नहीं किया और यह इजाफे के साथ हरे रंग में बना हुआ है।

क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट के लिए शनिवार का दिन अच्छा साबित हुआ। एक दिन पहले यानि कि शुक्रवार को भी क्रिप्टो मार्केट में अच्छा सुधार देखा गया था। बात दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की करें, तो आज बिटकॉइन को मामूली नुकसान हुआ है। इसमें न के बराबर गिरावट आई है जो कि महज 0.07% है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 23 लाख रुपये पर चल रही है। वहीं ग्‍लोबल मार्केट्स में यह कॉइन 30 हजार डॉलर के करीब की कीमत पर ट्रेड कर रहा है। CoinmarketCap के अनुसार आज बिटकॉइन का ग्लोबल प्राइस 29,711 डॉलर है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्‍टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्‍यू इस वक्त 23 लाख 05 हजार 666 रुपये पर बनी हुई है। ईथर ने आज बिटकॉइन को फॉलो नहीं किया और यह इजाफे के साथ हरे रंग में बना हुआ है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज 0.63% की बढ़ोत्तरी हुई है। खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1 लाख 37 हजार 475 रुपये पर बनी हुई थी। इसकी ग्लोबल वैल्यू की बात करें तो यह 1,771 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। 

क्रिप्टो प्राइस चार्ट में आज लगभग सभी ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में दिख रहे हैं लेकिन रोचक बात रही कि कुछ स्टेबल और पॉपुलर कॉइन्स में आज गिरावट आई है। Tether, Binance USD, USD Coin, Solana ऐसे कॉइन रहे जिनमें आज गिरावट देखने को मिली है। सबसे अधिक गिरावट सोलाना में देखने को मिली है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.74% नीचे आ गया है। इसके अलावा बाकी कॉइन्स में न के बराबर नुकसान हुआ है। ऊपर बताए गए कॉइन्स को छोड़ दें आज अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में नजर आ रहे हैं। 

पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में मीम क्रिप्टोकरेंसी भी शामिल है जिसमें सबसे आगे Dogecoin और Shiba Inu रहते हैं। डॉजकॉइन और शिबा इनु, दोनों में ही आज बढ़त देखी गई है। दोनों ही मीम कॉइन 1.5 प्रतिशत के लगभग ऊपर गए हैं। खबर लिखने के समय तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत 6.33 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, वर्तमान में भारत में शिबा इनु कॉइन की कीमत 0.000841 रुपये पर चल रही है। फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में लगातार देखे जा रहे सुधार से क्रिप्टो निवेशकों को उम्मीद बंधी है। क्रिप्टो ट्रेडिंग अत्यंत अस्थिर मार्केट है इसलिए इसके बारे में पूर्वानुमान भी सटीकता से नहीं लगाया जा सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Bitcoin, Ether

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.