क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का शिकार बनी Three Arrows Capital

हाल के महीनों में क्रिप्टो मार्केट में बड़े स्तर पर बिकवाली से सिंगापुर की इस फर्म के लिए मुश्किलें बढ़ गई थी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जून 2022 16:40 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की वैल्यू जून में लगभग 37 प्रतिशत घटी है
  • पिछले वर्ष नवंबर में इसने लगभग 69,000 डॉलर के साथ हाई लेवल बनाया था
  • कंसल्टेंसी फर्म Teneo को लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है

ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के एक कोर्ट ने Three Arrows Capital के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया है

पिछले कई सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट का इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों पर बड़ा असर हुआ है। क्रिप्टो हेज फंड Three Arrows Capital का इस वजह से लिक्विडेशन हो रहा है। हाल के महीनों में क्रिप्टो मार्केट में बड़े स्तर पर बिकवाली से सिंगापुर की इस फर्म के लिए मुश्किलें बढ़ गई थी। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिप्टो ब्रोकरेज फर्म Voyager Digital ने लगभग 15,250 बिटकॉइन और लगभग 35 करोड़ डॉलर के स्टेबलकॉइन USDC के लोन की पेमेंट करने में नाकाम रहने के कारण इस सप्ताह की शुरुआत में Three Arrows Capital को डिफॉल्ट नोटिस दिया था। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स के एक कोर्ट ने Three Arrows Capital के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया है। कंसल्टेंसी फर्म Teneo को लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की वैल्यू जून में लगभग 37 प्रतिशत घटी है। बिटकॉइन का प्राइस बुधवार को लगभग 20,000 डॉलर पर था। पिछले वर्ष नवंबर में इसने लगभग 69,000 डॉलर के साथ अभी तक का हाई लेवल छुआ था। 
Advertisement

Three Arrows Capital के लिक्विडेशन की रिपोर्ट बुधवार को आई थी। हाल ही में फर्म के को-फाउंडर ने लिक्विडेशन की अटकलों को लेकर एक ट्वीट में कहा था कि फर्म इसका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बारे में टिप्पणी के लिए संपर्क करने पर फर्म ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज को हटाने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है।  
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Hedge, Bitcoin, Court, Market, America

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.