क्रिप्टो एक्सपर्ट Barry Silbert को Ethereum के अपग्रेड से बड़ी उम्मीद

इस अपग्रेड में प्रूफ-ऑफ-वर्क मैकेनिज्म से इलेक्ट्रिसिटी की कम खपत करने वाले प्रूफ-ऑफ-स्टेक पर शिफ्ट किया जाएगा

क्रिप्टो एक्सपर्ट Barry Silbert को Ethereum के अपग्रेड से बड़ी उम्मीद

डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस से जुड़े एप्लिकेशंस के लिए Ethereum महत्वपूर्ण है

ख़ास बातें
  • इससे Ethereum की एफिशिएंसी में सुधार होने की संभावना है
  • Merge को सितंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है
  • अपग्रेड से stETH क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन का प्राइस भी बढ़ सकता है
विज्ञापन
बड़ी क्रिप्टो फर्मों में से एक Digital Currency Group के फाउंडर Barry Silbert का कहना है कि वह ब्लॉकचेन Ethereum के अपग्रेड को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इससे Ethereum की एफिशिएंसी में काफी सुधार हो सकता है। Merge कहे जा रहे इस अपग्रेड से Ethereum की इलेक्ट्रिसिटी की खपत 99 प्रतिशत तक घटने की संभावना है। स

इस अपग्रेड में प्रूफ-ऑफ-वर्क मैकेनिज्म से इलेक्ट्रिसिटी की कम खपत करने वाले प्रूफ-ऑफ-स्टेक पर शिफ्ट किया जाएगा। डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस से जुड़े एप्लिकेशंस के लिए Ethereum महत्वपूर्ण है और इस बदलाव से क्लाइमेट को लेकर इनवेस्टर्स की चिंताएं भी कम हो सकेंगी। पिछले सप्ताह ETH के प्राइस में तेजी आई थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों यह गिरा है और इससे संकेत मिल रहा है कि इस अपग्रेड को लेकर उत्साह में कमी आ रही है। अपग्रेड के लॉन्च होने से नेटवर्क की स्केलिंग से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान नहीं होगा क्योंकि इसकी एफिशिएंसी बढ़ाने वाली टेक्नोलॉजी Sharding को अपग्रेड के बाद लागू किया जाना है। 

Merge को सितंबर में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। Ethereum Foundation के डिवेलपर्स में शामिल Tim Beiko ने इस महीने की शुरुआत में अपडेट को सितंबर में रिलीज किए जाने की जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने बताया था कि इस्तेमाल किए लिए रिलीज किए जाने से पहले नेटवर्क के कुछ और टेस्ट किए जाएंगे। इन टेस्ट से डिवेलपर्स को अपग्रेड होने के बाद नेटवर्क के प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इस प्रोजेक्ट में इससे पहले रुकावटें आ चुकी हैं। 

हाल ही में पब्लिक टेस्ट नेटवर्क Sepolia पर इस अपग्रेड ने एक ट्रायल पूरा किया था। Sepolia टेस्टनेट की अगले कुछ दिनों तक निगरानी की जाएगी। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। एक अनुमान में बताया गया था कि Ethereum की एक ट्रांजैक्शन की इलेक्ट्रिसिटी का इस्तेमाल 1,40,893 वीजा क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शंस के बराबर है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Upgrade, Ethereum, Technology, Investors, Network, Electricity
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  2. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  4. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  5. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  6. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  7. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  8. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  9. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  10. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »