क्रिप्टो फर्मों पर हैकर्स के हमलों से बढ़ी सुरक्षित विकल्पों की जरूरत

FTX और Coinbase जैसे एक्सचेंज विभिन्न ब्लॉकचेन्स पर ब्रिज जैसी सर्विसेज देने की अपनी क्षमता को बढ़ा रहे हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • डीसेंट्रलाइज्ड ब्रिज को एक सॉफ्टवेयर के जरिए ऑपरेट किया जाता है
  • इसका एक अधिक सुरक्षा वाला विकल्प सेंट्रलाइज्ड हो सकता है
  • इस तरह के विकल्प को एक लाइसेंस प्राप्त और रेगुलेटेड फर्म चला सकती है

लेंडिंग मार्केटप्लेस Maple Finance जैसे कई ऐप डिवेलपर्स नई ब्लॉकचेन्स पर जा रहे हैं

क्रिप्टो यूजर्स को ब्लॉकचेन्स पर डिजिटल टोकन्स के एक्सचेंज की सुविधा देने वाले क्रिप्टो ब्रिज पर हाल के महीनों में हैकर्स के हमले बढ़ने के कारण क्रिप्टो एक्सचेंजों और इस सेगमेंट से जुड़ी अन्य फर्मों के लिए अधिक सुरक्षा वाले विकल्पों की जरूरत बढ़ी है। FTX और Coinbase जैसे एक्सचेंज विभिन्न ब्लॉकचेन्स पर ब्रिज जैसी सर्विसेज देने की अपनी क्षमता को बढ़ा रहे हैं। इससे Bitcoin या Ethereum में इनवेस्टमेंट रखने वाले यूजर्स अन्य नेटवर्क्स के फाइनेंशियल या गेमिंग ऐप्स में आसानी से हिस्सा ले सकेंगे। 

उदाहरण के लिए, FTX ने पिछले वर्ष एक मार्केटप्लेस शुरू किया था जिस पर कस्टमर्स को सोलाना बेस्ड नॉन-फंजिबल टोकन्स ( NFT) की ट्रेडिंग और Ethereum को ब्लॉकचेन के Sol कॉइन के साथ एक्सचेंज करने की अनुमति मिलती है। यूजर्स एक Ethereum बेस्ड NFT को डिपॉजिट कर इसे एक ब्रिज के बजाय FTX के जरिए Solana पर विड्रॉ भी कर सकते हैं। लेंडिंग मार्केटप्लेस Maple Finance जैसे कई ऐप डिवेलपर्स नई ब्लॉकचेन्स पर जा रहे हैं। इससे विशेष ट्रांजैक्शंस के लिए ब्रिज की जरूरत नहीं रही। 
Advertisement

हैकर्स ने पिछले कुछ महीनों में Wormhole और Ronin जैसे क्रिप्टो ब्रिज के नेटवर्क में सेंध लगाकर करोड़ों डॉलर की चोरी की है। हाल ही में अमेरिका में किए गए एक सर्वे में लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे अपने इनवेस्टमेंट की सुरक्षा के लिए क्रिप्टो नेटवर्क्स पर विश्वास नहीं करते। FTX के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Sam Bankman Fried ने कहा, "इससे हैरानी नहीं होनी चाहिए कि बड़ी संख्या में यूजर्स चाहते हैं कि एक्सचेंजों की ओर से ब्रिज की जरूरत को कम किया जाए। हम कुछ ब्लॉकचेन्स को एक साथ ला रहे हैं और इस कोशिश को बढ़ाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।"

डीसेंट्रलाइज्ड ब्रिज को सॉफ्टवेयर के जरिए ऑपरेट किया जाता है। इनमें यह अक्सर पता नहीं होता कि इसे कौन चलाता है, इसके फंड को कौन एक्सेस कर सकता है और हैक होने के मामले में यूजर्स को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी या नहीं। इसका एक अधिक सुरक्षा वाला विकल्प सेंट्रलाइज्ड हो सकता है। इस तरह के विकल्प को एक लाइसेंस प्राप्त और रेगुलेटेड फर्म चला सकती है, जिसे कोई समस्या होने पर जवाबदेह ठहराया जा सकता है। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े हैकिंग के मामले बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी को बढ़ाने की जरूरत बताई है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ethereum, Blockchain, Hack, America, Security, Marketplace

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.