चाइनीज सायबरसिक्योरिटी कंपनी ने सरकारी एजेंसियों के लिए बनाया Crypto माइनिंग मॉनिटर

Qihoo 360 का दावा है कि उसने नवंबर में प्रति दिन एक्टिव रहे लगभग 1,09,000 माइनिंग IP एड्रेस खोजे हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 16:57 IST
ख़ास बातें
  • इससे चीन सरकार को क्रिप्टो माइनिंग पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी
  • चीन ने कार्बन इमिशन कम करने की योजना बनाई है
  • अमेरिका में भी क्रिप्टो माइनिंग पर सख्ती करने की मांग हो रही है

क्रिप्टोकरंसी माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत होती है

क्रिप्टोकरंसी माइनिंग पर चीन में पिछले कुछ महीनों से सख्ती की जा रही है और चीन सरकार की इसमें सायरबर सिक्योरिटी कंपनी  Qihoo 360 मदद कर रही है। इस कंपनी ने WeChat पर बताया है कि उसने एक सिस्टम डिवेलप किया है जिससे क्रिप्टोकरंसी माइनिंग से जुड़ी एक्टिविटीज को मॉनिटर किया जा सकेगा। इससे चीन सरकार को क्रिप्टो माइनिंग पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। 

Coindesk की रिपोर्ट में बताया गया है कि Qihoo 360 का यह सिस्टम क्रिप्टो माइनिंग करने वाले के IP एड्रेस, लोकेशन, नेटवर्क के प्रकार और कनेक्शन की फ्रीक्वेंसी की जानकारी देने के  साथ ही उस पर रोक लगाने के तरीकों का सुझाव भी दे सकता है। Qihoo 360 का दावा है कि उसने नवंबर में प्रति दिन एक्टिव रहे लगभग 1,09,000 माइनिंग IP एड्रेस खोजे हैं। इनमें से अधिकतर गुआंगडोंग, जिआंग्सु, झेजियांग और शैनडांग प्रांत में थे। कंपनी ने बताया कि क्रिप्टो माइनर्स मुख्यतौर पर ब्रॉडबैंड, एंटरप्राइज इंटरनेट कनेक्शन और डेटा सेंटर का इस्तेमाल करते हैं।

क्रिप्टोकरंसी माइनिंग में इलेक्ट्रिसिटी की काफी खपत होती है। इसमें करंसी प्रोड्यूस करने वाली मैथमैटिकल इक्वेशंस को सॉल्व करने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्पेशियलाइज्ड कंप्यूटर इक्विपमेंट और मशीनों को ठंडा करने के लिए लगने वाली एनर्जी दोनों के लिए इलेक्ट्रिसिटी की खपत होती है। चीन ने कार्बन इमिशन कम करने की योजना बनाई है। इसी उद्देश्य से कुछ महीने पहले क्रिप्टो माइनिंग और ट्रेडिंग पर सख्ती की गई थी। 

चीन की इकोनॉमिक प्लानिंग एजेंसी, नेशनल डिवेलपमेंट एंड रिफॉर्म कमीशन (NDRC) ने क्रिप्टोकरंसी माइनिंग को समाप्त करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तरीकों की जानकारी दी थी। इसने कहा था कि इंडस्ट्रियल स्तर पर माइनिंग करने वालों और इसमें सरकारी फर्मों के योगदान पर भी रोक लगाई जाएगी। अथॉरिटीज विशेषतौर पर Bitcoin माइनिंग को समाप्त करने पर जोर देंगी। इसके अलावा क्रिप्टो माइनिंग के लिए रेजिडेंशियल इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ पर भुगतान करने वालों से सजा के तौर पर अधिक टैरिफ लिया जाएगा। 
Advertisement

अमेरिका जैसे देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग पर सख्ती करने की मांग हो रही है। टेक्सस में क्रिप्टो माइनिंग के कारण इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई में कुछ महीने पहले आई रुकावट के बाद लोगों ने क्रिप्टो माइनिंग का काफी विरोध किया था। इससे एनवायरमेंट को होने वाले नुकसान पर भी चिंता जताई गई थी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Mining, China, Electricity, Bitcoin, crackdown
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.