चीन ने CBDC का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए बनाया इनोवेटिव प्लान

पिछले वर्ष सितंबर में क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर बैन लगाने के बाद चीन ने इस वर्ष की शुरुआत में डिजिटल युआन या e-CNY का ट्रायल शुरू किया था

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 31 मई 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने इस वर्ष की शुरुआत में डिजिटल युआन का ट्रायल शुरू किया था
  • इससे पेमेंट सिस्टम की एफिशिएंसी और सेफ्टी में सुधार होगा
  • रूस ने डिजिटल रूबल कही जाने वाली अपनी CBDC की टेस्टिंग शुरू कर दी है

क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी नहीं होती

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चीन की सरकार ने कड़ा रवैया अपनाया है लेकिन अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए इसने बड़ी योजना बनाई है। चीन के Shenzhen शहर के निवासियों के लिए लगभग 45 लाख डॉलर के  e-CNY को एयरड्रॉप किया जाएगा। 

पिछले वर्ष सितंबर में क्रिप्टो से जुड़ी सभी एक्टिविटीज पर बैन लगाने के बाद चीन ने इस वर्ष की शुरुआत में डिजिटल युआन या e-CNY का ट्रायल शुरू किया था। पिछले कुछ महीनों में इसका इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कुछ उपाय किए गए हैं। Shenzhen का म्यूनिसिपल ब्यूरो ऑफ कॉमर्स कई बैंकों के साथ पार्टनरशिप में इस डिजिटल करेंसी को लॉटरी निकालकर वितरित करेगा। Shenzhen की सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है, "ड्रैगन बोट फेस्टिवल शुरू होने वाला है और इस दौरान खपत काफी बढ़ जाती है। Shenzhen के निवासियों को 3 करोड़ युआन वितरित किए जाएंगे।" 

Shenzhen के लोग e-CNY का इस्तेमाल फूड, क्लोदिंग और ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च के भुगतान के लिए कर सकेंगे। चीन के सेंट्रल बैंक ने हाल ही में बताया था कि वह CBDC के ट्रायल के लिए 10 शहरों को जोड़ रहा है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) का उद्देश्य इस डिजिटल करेंसी के जरिए मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ाना है। इससे पेमेंट सिस्टम की एफिशिएंसी और सेफ्टी में सुधार होगा और ट्रांजैक्शन की कॉस्ट घटाने में मदद मिलेगी। PBoC में फाइनेंशियल मार्केट्स के हेड Zou Lan ने कहा था कि इंस्टॉल की संख्या के लिहाज से PBoC का डिजिटल युआन वॉलेट तेजी से बढ़ने वाले ऐप्स में शामिल है। उन्होंने बताया था कि चीन की लगभग 20 प्रतिशत जनसंख्या ने यह वॉलेट इंस्टॉल किया है। 

क्रिप्टोकरेंसीज की तरह CBDC में वोलैटिलिटी नहीं होती और अन्य रिस्क नहीं होते। अमेरिका में फेडरल रिजर्व CBDC लॉन्च करने की संभावना तलाश रहा है। रूस ने डिजिटल रूबल कही जाने वाली अपनी CBDC की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कैरिबियन देश जमैका की डिजिटल करंसी Jam-Dex जल्द लॉन्च हो रही है। इसकी टेस्टिंग पिछले वर्ष पूरी की गई थी। जमैका के सभी लोगों के पास एक वॉलेट प्रोवाइडर या बैंक के जरिए Jam-Dex तक पहुंच होगी। जमैका की लगभग 17 प्रतिशत जनसंख्या के पास बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच नहीं है। बैंक एकाउंट रखने वाले जमैका के सभी लोग ऑटोमैटिक तरीके से Jam-Dex डिजिटल वॉलेट प्राप्त कर सकेंगे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Federal Reserve, China, Purchase, Transactions, America, CBDC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.