क्रिप्टो मार्केट में सबसे प्रॉफिटेबल टोकन बना Cardano

Cardano की कोशिश 50-डे मूविंग एवरेज से आगे निकलने की है, जो गिरावट का सामना कर रहे टोकन्स के लिए एक बड़ी रुकावट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 सितंबर 2022 15:19 IST
ख़ास बातें
  • यह रेजिस्टेंस लेवल्स को लगातार तोड़ने की कोशिश कर रहा है
  • इसके प्राइस में रिकवरी Bitcoin या Ethereum की तुलना में काफी कम है
  • Cardano की टीम ने Vasil हार्ड फोक के अपग्रेड में देरी की है

इसकी कोशिश 50-डे मूविंग एवरेज से आगे निकलने की है

अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट के बावजूद पिछले सप्ताह के अंत में Cardano के प्राइस में तेजी आई है। Ethereum के बड़े प्रतिद्वंद्वियों में शामिल Cardano पिछले एक दिन में सबसे प्रॉफिटेबल टोकन रहा है। कई महीनों से इसके प्राइस पर दबाव के बावजूद यह रेजिस्टेंस लेवल्स को लगातार तोड़ने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इसके प्राइस में रिकवरी Bitcoin या Ethereum की तुलना में काफी कम है।

Cardano की कोशिश 50-डे मूविंग एवरेज से आगे निकलने की है, जो गिरावट का सामना कर रहे टोकन्स के लिए एक बड़ी रुकावट है। इस लेवल से निकलने के बाद यह लगभग $0.7 के अगले रेजिस्टेंस लेवल की ओर बढ़ेगा, जो 200-डे मूविंग एवरेज के समान है। इसमें सप्ताह के अंत में तेजी आने का कारण बिकवाली का दबाव कम होना है। Cardano के इकोसिस्टम में ग्रोथ हो रही है। इसने Vasil हार्ड फोक जैसे कुछ रिलीज की तैयारी की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेजी के अगले दौर में Cardano जैसे प्रोजेक्ट्स पर जोर होगा। क्रिप्टो मार्केट में ग्रोथ के आगामी दौर में नेटवर्क्स के फंडामेंटल्स महत्वपूर्ण होंगे। 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि Shiba Inu जैसे सट्टेबाजी वाले टोकन्स से यूजर्स दूरी बना सकते हैं। Cardano की डिवेलपमेंट टीम ने Vasil हार्ड फोक के अपग्रेड में कुछ देरी की है। इसका कारण कुछ टेक्निकल बग्स थे। Cardano की टीम ने इन बग्स को ठीक करने का फैसला किया था। डिवेलपमेंट टीम का कहना था कि अपग्रेड के सफल लॉन्च के लिए इन बग्स को ठीक करना जरूरी है। टीम ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया था, "अपग्रेड पर तेजी से काम किया जा रहा है और इसमें कुछ बग्स बचे हैं। इनमें से कोई भी गंभीर नहीं है।" डिवेलपमेंट टीम इस इकोसिस्टम की डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन (dApp) डिवेलपमेंट कम्युनटी के साथ विचार-विमर्श करने की योजना बना रही है।  

इस प्रोजेक्ट के फाउंडर और Ethereum के को-फाउंडर चार्ल्स हॉकिंसन को क्रिप्टोकरेंसीज के बड़े समर्थकों में गिना जाता है। उन्होंने पिछले वर्ष कहा था अल साल्वाडोर के बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के बाद कुछ अन्य देश इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को अपने सिस्टम में शामिल कर सकते हैं। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी को बधाई देते हुए कहा था कि अल साल्वाडोर का बिटकॉइन को अपनाना इस विश्वास को मजबूत करता है कि लोगों को अपने फंड पर कंट्रोल रखना चाहिए। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Network, Bitcoin, Upgrade, Market, developers, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  3. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  7. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  8. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  9. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  10. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.