Bitcoin, Ether समेत Crypto मार्केट में आज फिर दिखी सुस्ती

मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu में 5-6 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 मई 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Ether में आज बिटकॉइन से ज्यादा गिरावट देखी गई
  • Crypto मार्केट में लगातार अस्थिरता बनी हुई है
  • Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche में आज गिरावट

विश्व अर्थव्यवस्था में चल रही मंदी का असर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर भी देखा जा रहा है

दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में चल रही मंदी का असर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर भी देखा जा रहा है। मार्केट में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। इस बीच गुरूवार को बिटकॉइन समेत बाकी क्रिप्टोकरेंसी में भी मंदी देखने को मिली। बिटकॉइन की कीमत 0.86 % नीचे आ गई और यह भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर $31,461 (लगभग 24 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी कीमत में हल्का सुधार देखा गया और Binance और CoinMarketCap जैसे एक्सचेंज्स पर यह $29,848 (लगभग 23 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। 

Ether में आज बिटकॉइन से ज्यादा गिरावट देखी गई। यह 2.38% नीचे आ गया। खबर लिखने के समय पर भारत में ईथर की कीमत $2,048 (लगभग 1.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स जैसे Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot और Avalanche आदि में आज गिरावट दर्ज हुई है। स्टेबल कॉइन्स की कीमत में आज मिक्स ट्रेंड देखने को मिला। बढ़त हासिल करने वाले स्टेबल कॉइन्स में Tether और USD Coin रहे। लेकिन, यह बढ़त बहुत मामूली थी। Binance USD आज लाल रंग में दिखाई दिया। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Dogecoin और Shiba Inu में काफी गिरावट देखने को मिली है। दोनों ही मीम क्रिप्टोकरेंसी में 5-6 प्रतिशत की गिरावट आई है। CoinDCX क्रिप्टो एक्सचेंज ने गैजेट्स 360 को बताया कि विश्व की अर्थव्यवस्था की हालिया स्थिति का असर क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर काफी ज्यादा है। इसकी वजह से ही अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी हरे की बजाए लाल रंग में दिखाई दे रही हैं। 

क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो, बिटकॉइन की पॉपुलरटी विश्व के देशों को इसे फिएट मनी के समान दर्जा देने के लिए मजबूर कर रही है। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (CAR) एक डेडीकेटेड क्रिप्टो हब लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसका नाम सांगो (Snago) होगा। बीते दिनों अप्रैल में ही CAR ने बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने की घोषणा की थी। ऐसा करने वाला अफ्रीका का यह पहला देश था। CAR के राष्ट्रपति फॉस्टिन आर्चेंज टुआडेरा ने अधिकारिक रूप से ट्विटर पर सांगो की घोषणा की। साथ में एक वेबसाइट एड्रेस को शेयर किया गया है जिस पर आप सांगो प्रोजेक्ट के लिए योगदान दे सकते हैं या इसकी वेट लिस्ट में जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tether, USD Coin, Cryptocurrency, BTC, ETH, crypto prices today
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.