ब्राजील में लॉन्च होगा टोकनाइज्ड स्टॉक्स के लिए पहला मार्केटप्लेस

टोकनाइज्ड स्टॉक्स Apple और Tesla जैसी पब्लिक लिस्टेड कंपनियों में स्टॉक्स का डिजिटल रिप्रेजेंटेशन करते हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 17:50 IST
ख़ास बातें
  • यह Ethereum ब्लॉकचेन-बेस्ड Quorum नेटवर्क पर चलेगा
  • इनके होल्डर्स को सामान्य स्टॉक्स के समान बेनेफिट मिलते हैं
  • इन्हें क्रिप्टोकरेंसीज या सामान्य करेंसीज के जरिए खरीदा जा सकता है

टोकनाइज्ड स्टॉक्स को अधिकतर सामान्य स्टॉक्स से 1:1 के जुड़ाव में रखा जाता है

ब्राजील में जल्द ही टोकनाइज्ड स्टॉक्स के लिए पहला मार्केटप्लेस लॉन्च हो सकता है। फिनेटक फर्म BEE4 ने सामान्य स्टॉक एक्सचेंज के स्ट्रक्चर के समान इसे पेश करने की तैयारी की है। यह Ethereum ब्लॉकचेन-बेस्ड Quorum नेटवर्क पर चलेगा। टोकनाइज्ड स्टॉक्स Apple और Tesla जैसी पब्लिक लिस्टेड कंपनियों में स्टॉक्स का डिजिटल रिप्रेजेंटेशन करते हैं। इनके जरिए क्रिप्टो वॉलेट रखने वाले लोग ऐसी कंपनियों में इनवेस्टमेंट कर सकते हैं।

CoinDesk की रिपोर्ट में बताया गया है कि BEE4 ने लगभग 5.5 करोड़ डॉलर तक के वार्षिक रेवेन्यू वाली कंपनियों को लगभग 1.9 करोड़ डॉलर तक के पब्लिक ऑफर की अनुमति देने की योजना बनाई है। इस प्लेटफॉर्म पर ओपन बिड बुक, ट्रेडिंग फ्लोर और ऑक्शन सर्विस के साथ ही Quorum नेटवर्क पर बाय और सेल ऑर्डर्स की पेशकश की जाएगी। टोकनाइज्ड स्टॉक्स को अधिकतर सामान्य स्टॉक्स से 1:1 के जुड़ाव में रखा जाता है। इससे इनके होल्डर्स को सामान्य स्टॉक्स के समान बेनेफिट मिलते हैं। इन्हें क्रिप्टोकरेंसीज या सामान्य करेंसीज के जरिए खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

टोकनाइज्ड स्टॉक्स की ट्रेडिंग 24/7 की जा सकती है। FTX एक्सचेंज और Bittrex जैसे कुछ क्रिप्टो एक्सचेंज और फर्में टोकनाइज्ड स्टॉक्स की पेशकश करते हैं। ब्राजील के एकमात्र स्टॉक एक्सचेंज B3 ने पिछले वर्ष कहा था कि वह एसेट टोकनाइजेशन और डिजिटल एसेट कस्टडी जैसी सर्विसेज शुरू करने पर विचार कर रहा है। इससे पहले ब्राजील के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक Itaú Unibanco ने फर्मों को सामान्य फाइनेंस प्रोडक्ट्स को टोकन्स में तब्दील करने में मदद के लिए एसेट टोकनाइजेशन प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की थी।  

सार्वजनिक खर्चों में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ब्राजील की सरकार ने हाल ही में एक नया ब्लॉकचेन नेटवर्क शुरू किया था। ब्राजील में सरकारी प्रशासनिक व्यवस्था में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। इससे एफिशिएंसी को बढ़ाने के साथ ही निगरानी में भी मदद मिलेगी। इसका इस्तेमाल कई सरकारी संस्थान अपनी सर्विसेज में सुधार करने और सार्वजनिक खर्चों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए करेंगे। ब्राजील की सीनेट ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित किया था। इस बिल का उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है। ब्राजील में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए इस वर्ष रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो सकता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Purchase, Government, Brazil, Trading, Stocks, Tesla, Senate, Regulatory
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.