BNP Paribas की क्रिप्टो कस्टोडियल सर्विसेज के लिए Metaco के साथ पार्टनरशिप

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बावजूद बहुत सी फाइनेंशियल सेक्टर की बहुत सी फर्मों ने इस सेगमेंट में एक्सपैंशन की तैयारी की है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 03:00 IST
ख़ास बातें
  • एसेट मैनेजमेंट कंपनियां भी कस्टडी सर्विसेज देने की योजना बना रही हैं
  • पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है
  • CoinShares ने यूरोप में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है
 यूरोप के बड़े बैंकों में शामिल BNP Paribas ने क्रिप्टो कस्टडी सर्विसेज शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए फ्रांस का यह बैंक इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स के लिए डिजिटल एसेट्स कस्टडी से जुड़ी स्विट्जरलैंड की फर्म Metaco के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से गिरावट के बावजूद बहुत सी फाइनेंशियल सेक्टर की बहुत सी फर्मों ने इस सेगमेंट में एक्सपैंशन की तैयारी की है।

CoinDesk की रिपोर्ट के अनुसार, Metaco ने डिजिटल एसेट कस्टडी सॉल्यूशंस डिवेलप करने के लिए कई बैंकों के साथ डील्स की हैं। पिछले महीने Citigroup ने अपने डिजिटल एसेट कस्टडी प्लेटफॉर्म को डिवेलप करने के लिए फर्म के साथ पार्टनरशिप की थी। इसके तहत Citigroup ब्लॉकचेन-बेस्ड स्टॉक्स और बॉन्ड्स जैसी टोकनाइज्ड सिक्योरिटीज के लिए कस्टडी सर्विसेज की संभावना तलाश रहा है। हाल ही में फ्रांस की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Societe Generale ने अपनी डिजिटल एसेट सब्सिडियरी बनाने के लिए Metaco के साथ डील की थी। इस सब्सिडियरी का फोकस सिक्योरिटी टोकन्स पर होगा। 
Advertisement

Societe Generale और Citigroup ने Metaco की मदद से अपने इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल सामान्य फाइनेंस और डिजिटल फाइनेंस के बीच लिंक बनाने के लिए करने की योजना बनाई है। इनका फोकस सिर्फ क्रिप्टोकरेंसीज के बजाय स्टॉक्स और अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स पर होगा। इससे पहले स्पेन के प्रमुख बैंक BBVA, ब्रिटेन की Zodia Custody, सिंगापुर के बैंक DBS और फिलिपींस के एक बैंक ने भी अपने क्लाइंट्स को डिजिटल एसेट सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए Metaco के साथ पार्टनरशिप की थी। 

एसेट मैनेजमेंट कंपनियां भी अपने क्लाइंट्स को कस्टडी सर्विसेज देने की योजना बना रही हैं। अमेरिका की इनवेस्टमेंट फर्म Fidelity ने अपने डिजिटल एसेट प्लेटफॉर्म में Ether और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को जोड़ने की तैयारी की है। हाल ही में डिजिटल एसेट्स से जुड़ी फर्म CoinShares ने फिनटेक सेगमेंट से जुड़ी फ्रांस की Napolean Asset Management को एक्वायर किया था। पहला रेगुलेटेड बिटकॉइन इनवेस्टमेंट फंड लॉन्च करने वाली CoinShares ने यूरोप में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। अमेरिका और ब्रिटेन में एक्सपैंशन के बाद यह क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए अधिक संभावना वाले मार्केट्स में बिजनेस शुरू करना चाहती है। Napolean Asset Management के पास प्रोफेशनल इनवेस्टर्स को क्रिप्टो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने का एक्सपीरिएंस है। फ्रांस के फाइनेंशियल रेगुलेटर ने इस डील के लिए CoinShares को अप्रूवल दिया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Services, Blockchain, Solutions, Market, Clients, Europe, BNP Paribas, France
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.