CoinShares ने एक्वायर की फ्रांस की फर्म Napolean Asset Management

अमेरिका और ब्रिटेन में एक्सपैंशन के बाद फर्म क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए अधिक संभावना वाले मार्केट्स में बिजनेस शुरू करना चाहती है

CoinShares ने एक्वायर की फ्रांस की फर्म Napolean Asset Management

यूरोपियन यूनियन ने हाल ही में अपने सदस्य देशों के लिए क्रिप्टो रेगुलेशंस को स्वीकृति दी थी

ख़ास बातें
  • फर्म ने यूरोप में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है
  • पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है
  • गिरावट के कारणों में आर्थिक मंदी और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी शामिल हैं
विज्ञापन
डिजिटल एसेट इनवेस्टमेंट फर्म CoinShares ने फिनटेक सेगमेंट से जुड़ी फ्रांस की Napolean Asset Management को एक्वायर किया है। पहला रेगुलेटेड बिटकॉइन इनवेस्टमेंट फंड लॉन्च करने वाली CoinShares ने यूरोप में अपना बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। 

अमेरिका और ब्रिटेन में एक्सपैंशन के बाद यह फर्म क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए अधिक संभावना वाले मार्केट्स में बिजनेस शुरू करना चाहती है। Napolean Asset Management के पास प्रोफेशनल इनवेस्टर्स को क्रिप्टो सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने का एक्सपीरिएंस है। फ्रांस के फाइनेंशियल रेगुलेटर ने इस डील के लिए CoinShares को अप्रूवल दिया है। CoinShares को इससे यूरोप के मार्केट्स में एक्सचेंज ट्रेडेड प्रोडक्ट्स (ETP) और ऑल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड मैनेजर (AIFM) से जुड़ी सर्विसेज शुरू करने में मदद मिलेगी। CoinShares ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "AIFM लाइसेंस के लिए यूरोप में कड़े रेगुलेशंस हैं और डिजिटल एसेट सेक्टर में एक प्रमुख फर्म बनने के CoinShares के लक्ष्य के लिए यह महत्वपूर्ण है। Napolean Asset Management के एक्विजिशन से फर्म को क्रिप्टो ETP के अलावा AIFM से जुड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पेशकश करने में मदद मिलेगी।" 

फ्रांस की अथॉरिटीज से अप्रूवल मिलने को CoinShares क्रिप्टो सेगमेंट के लिए एक पॉजिटिव संकेत के तौर पर देख रही है। फर्म के CEO Jean Marie Mognetti ने बताया कि वह कड़े रेगुलेशंस के साथ क्रिप्टो सेगमेंट के गवर्नेंस के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट हो गया है कि क्रिप्टो सेगमेंट को आगे बढ़ने के लिए कड़े रेगुलेशंस की जरूरत है। हम इस अप्रूवल के मिलने से खुश हैं। यूरोप के डिजिटल एसेट सेक्टर में हम अग्रणी बनने की योजना रखते हैं।"

यूरोप में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए यह एक अन्य उपलब्धि है। यूरोपियन यूनियन ने हाल ही में अपने सदस्य देशों के लिए क्रिप्टो रेगुलेशंस को स्वीकृति दी थी। पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। इसके पीछे अमेरिका में फेडरल रिजर्व के साथ ही कुछ अन्य देशों में सेंट्रल बैंक की ओर से इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी और इकोनॉमिक स्लोडाउन प्रमुख कारण हैं। क्रिप्टो सेगमेंट का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन मार्च में 2 लाख करोड़ डॉलर से कुछ अधिक का था। यह घटकर लगभग 913 अरब डॉलर रह गया है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस 20,000 डॉलर से कुछ अधिक पर है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Regulator, Europe, Investors, France, Bitcoin, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »