Bitcoin की कीमत स्थिर, लेकिन Shiba inu, dogecoin, Binance, Polygon, Cardano में बढ़त

खबर लिखने के दौरान बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 0.88 प्रतिशत अधिक है और भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर करीब 34,54,028 रुपये है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2022 15:43 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बीते दिन से बढ़त हुई है।
  • दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का परफॉर्मेंस बीते दिनों में बेहतर रहा।
  • गिरावट के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बीते हफ्ते में सिर्फ 0.7% गिरी।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का परफॉर्मेंस बीते दिनों में बेहतर रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Kanchanara

क्रिप्टो मार्केट इस हफ्ते मंदी से जूझता रहा है, हालांकि वीकेंड तक आते-आते अधिकतर ऐल्टक्वॉइन में कुछ बढ़त दिखने को मिली है। कीमत की बात करें तो दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin बहुत कम चली। गुरुवार तक 0.74 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए, वैश्विक एक्सचेंजों में 44,000 डॉलर यानी कि लगभग 33 लाख रुपये के करीब रहने के बाद दो सप्ताह के निचले स्तर पर हफ्ते के मध्य में रही। खबर लिखने के दौरान बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 0.88 प्रतिशत अधिक है और भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर करीब 34,54,028 रुपये है।
 

बिटक्वॉइन में मामूली बढ़त


ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत बीते 24 घंटों में 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43,902 डॉलर यानी कि करीब 33 लाख रुपये है जो कि 44,000 डॉलर यानी कि करीब 33 लाख रुपये के करीब है। CoinGecko के डाटा के मुताबिक, BTC ने बीते कुछ दिनों में अपने वीकली परफॉर्मेंस में कुछ सुधार किया है, लेकिन अभी भी सप्ताह-दर-दिन कीमत में 4.3 प्रतिशत कम है।
 

ईथर का प्रदर्शन भी बेहतर


पिछले कुछ हफ्तों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का परफॉर्मेंस बीते दिनों में बेहतर रहा है। खबर लिखते हुए कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 3,446 डॉलर यानी कि करीब 2.5 लाख रुपये है। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स की कीमत में क्रिप्टो की कीमत 3,283 डॉलर यानी कि करीब 2.5 लाख रुपये है, जहां क्वॉइन में बीते 24 घंटों में 1.48 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है।
Advertisement

CoinGecko के डाटा से पता चलता है कि हफ्ते के मध्य में काफी गिरावट के बावजूद क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बीते हफ्ते में सिर्फ 0.7% गिरी है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी कीमत ट्रैकर के मुताबिक, आखिरी दिन अधिकतर ऐल्टक्वॉइन के लिए पॉजिटिव रहा है। बीते 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप में 1.19 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। Binance Coin, Avalanche, Polygon, Solana, Cardano और Polkadot भी इस दिन बढ़त पर रही हैं, जबकि Terra बीते 24 घंटों में अकेली नुकसान के साथ रही है।

इस बीच Shiba Inu और Dogecoin भी अपने हफ्ते के मध्य के नुकसान से बाहर आने में कामयाब रहे। बीते 24 घंटों में 3.84 प्रतिशत की बढ़त के बाद Dogecoin की कीमत 0.16 डॉलर यानी कि लगभग 12 रुपये है। वहीं Shiba Inu की कीमत 0.000026 डॉलर यानी कि लगभग 0.002 रुपये है जो कि बीते दिन के मुकाबले 1.12 प्रतिशत अधिक है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ether, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.