बिटकॉइन में बड़ा नुकसान, 1 दिन में 1,500 डॉलर से ज्यादा गिरा प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.95 प्रतिशत घटकर लगभग 2,456 डॉलर पर था

बिटकॉइन में बड़ा नुकसान, 1 दिन में 1,500 डॉलर से ज्यादा गिरा प्राइस

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.25 प्रतिशत घटकर 1.62 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग लगभग 41,005 डॉलर पर था
  • पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन का यह सबसे कम प्राइस है
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को लगभग 3.77 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग लगभग 41,005 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 1,540 डॉलर की गिरावट हुई है। पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन का यह सबसे कम प्राइस है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.95 प्रतिशत घटकर लगभग 2,456 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें 66 डॉलर की कमी हुई है। इसके अलावा Solana, Ripple, Tether, Cardano, Tron, USD Coin, Polkadot और Near Protocol में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.25 प्रतिशत घटकर लगभग 1.62 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "नए स्पॉट ETF में फंड लगने से बिटकॉइन पर बिकवाली का दबाव है। उदाहरण के लिए, Blackrock के बिटकॉइन ETF ने केवल एक सप्ताह में एक अरब डॉलर के बिटकॉइन जमा किए हैं। इसका मतलब है कि इन ETF में बिटकॉइन का बड़ा हिस्सा जा रहा है। इसके स्थिर होने और इनवेस्टर्स के प्रॉफिट बुकिंग करने के बाद बिटकॉइन के प्राइस में बढ़ोतरी हो सकती है।" इस बारे में CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड,  Parth Chaturvedi ने कहा, "मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 30 क्रिप्टोकरेंसीज नुकसान में है। बिटकॉइन के प्राइस में कुछ दिन तक वोलैटिलिटी जारी रह सकती है। बिटकॉइन ETFs ने लगभग 30 अरब डॉलर का एसेट अंडर मैनेजमेंट हासिल कर लिया है। इसकी तुलना में सिल्वर ETFs का एसेट अंडर मैनेजमेंट 11 अरब डॉलर का है।" 

हाल ही में  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इमर्जिंग मार्केट्स को खतरे की चेतावनी दोहराई थी। RBI का कहना था कि कुछ देशों में इस सेगमेंट को स्वीकृति मिलने के बावजूद उसकी पोजिशन में इसे लेकर बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC के बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति देने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में RBI के गवर्नर Shaktikanta Das ने कहा था, "क्रिप्टोकरेंसीज पर चाहे कोई कुछ भी करे लेकिन RBI और मेरी पोजिशन नहीं बदली है। इमर्जिंग मार्केट्स की इकोनॉमी के लिए यह एक बड़ा खतरा है और इस पर आगे जाकर नियंत्रण करना बहुत मुश्किल होगा।" दास का कहना था कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जोड़ी और इससे मैक्रोइकोनॉमिक और फाइनेंशियल स्थिरता को खतरा हो सकता है। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Ether, Regulator, Bitcoin, Market, Value, Demand, Investors, Purchase, Warning, ETF, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »