बिटकॉइन पर ट्रंप की जीत का खुमार, प्राइस हुआ 81,000 डॉलर से पार

ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का भी संकेत दिया था

बिटकॉइन पर ट्रंप की जीत का खुमार, प्राइस हुआ 81,000 डॉलर से पार

Ether में एक प्रतिशत से कम की गिरावट थी

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 81,500 डॉलर पर था
  • ट्रंप की जीत से क्रिप्टो मार्केट के लिए पाबंदियां घटने की संभावना है
  • अमेरिका में क्रिप्टो का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है
विज्ञापन
पिछले सप्ताह अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने सोमवार को 81,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर लगभग 81,500 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 81,709 डॉलर का था। 

हालांकि, Ether में एक प्रतिशत से कम की गिरावट थी। इसका प्राइस इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 3,170 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 3,306 डॉलर का था। USD Coin, Ripple, Cardano, Tron, Near Protocol, Cronos, Stellar और Polygon के प्राइसेज बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.73 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने  Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन ने 81,000 डॉलर से अधिक का उच्च स्तर छुआ है। इस राजनीतिक बदलाव से क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होने और कम पाबंदियों की संभावना बढ़ी है। इनवेस्टर्स को इस सेगमेंट में लॉन्ग-टर्म में ग्रोथ और स्थिरता की उम्मीद है।" 

हालांकि, पूर्व में ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज को एक स्कैम भी बताया था। इसके बाद प्रेसिडेंट के पद के लिए दोबारा चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अमेरिका को दुनिया की क्रिप्टो राजधानी बनाने का भी वादा किया था। ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व तैयार करने का भी संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। इस वर्ष सितंबर में ट्रंप ने  एक क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस की भी शुरुआत की थी। ट्रंप, उनके परिवार और सहयोगियों ने World Liberty Financial को लॉन्च किया था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले भी बढ़े हैं। इस सेगमेंट के लिए पॉलिसी बनने से स्कैम के मामलों में भी कमी हो सकती है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर दोबारा चेतावनी दी थी। इसके साथ ही क्रिप्टोकरेंसीज को वित्तीय और मॉनेटरी स्थिरता के लिए बड़ा जोखिम बताया था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »