Bitcoin ने पार किया 30,000 डॉलर का लेवल, वीकेंड पर प्राइस 1,077 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.63 प्रतिशत बढ़कर 1,688 डॉलर पर था। इसमें वीकेंड पर लगभग 104 डॉलर की तेजी आई है

Bitcoin ने पार किया 30,000 डॉलर का लेवल, वीकेंड पर प्राइस 1,077 डॉलर बढ़ा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.29 प्रतिशत बढ़कर 1.17 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.76 प्रतिशत बढ़कर 30,267 डॉलर पर था
  • Ether का प्राइस 3.63 प्रतिशत बढ़कर 1,688 डॉलर पर था
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को जोरदार तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 1.76 प्रतिशत बढ़कर 30,267 डॉलर पर था। यह जुलाई के बाद से पहली बार है कि जब बिटकॉइन ने 30,000 डॉलर के लेवल को पार किया है। इसकी वैल्यू वीकेंड पर 1,077 डॉलर बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.63 प्रतिशत बढ़कर 1,688 डॉलर पर था। इसमें वीकेंड पर लगभग 104 डॉलर की तेजी आई है। इसके अलावा Avalanche, Cardano, Litecoin, Polygon, Stellar, Cartesi, Cronos, और Elrond के प्राइस भी बढ़े हैं। Tether, USD Coin, Binance Coin और Ripple में गिरावट हुई है। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.29 प्रतिशत बढ़कर 1.17 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinSwitch के सीनियर मैनेजर, Shubham Hudda ने Gadgets360 को बताया, "ऑल्टकॉइन्स में तेजी की अगुवाई Chainlink टोकन ने की है। LINK ने 18 महीने के रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ा है। पिछले चार दिनों में इसमें लगभग 50 प्रतिशत की तेजी आई है। एक अन्य क्रिप्टो DOT पर अगले कुछ दिनों में तेजी आ सकती है। इसके 40 करोड़ डॉलर के टोकन को रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 24 अक्टूबर को अनलॉक किया जाना है।" बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। 

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी मजबूत हो सकता है। हाल ही में बिटकॉइन से जुड़ी CoinTelegraph की एक भ्रामक पोस्ट X पर आने के बाद इसका प्राइस 30,000 डॉलर की ओर बढ़ा था। इसके बाद BlackRock और अन्य एंटिटीज के तुरंत इस दावे को गलत बताने से CoinTelegraph को गलत जानकारी देने के लिए माफी मांगनी पड़ी थी। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
  2. iQOO Z11 सीरीज के नए मॉडल्स में हो सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Honor 600 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
  5. आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
  6. Pixel 10a के लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, इस तारीख को दे रहा है भारत में दस्तक
  7. कान में लगेंगे और आसपास देखेंगे? Apple के अपकमिंग AirPods Pro में मिलेगा कैमरा!
  8. Lava Bold N2 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
  10. Tecno Pova Curve 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »