क्रिप्टो मार्केट में तेजी बरकरार, बिटकॉइन का प्राइस 43,900 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 270 डॉलर बढ़ा है। अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने की संभावना से इसमें खरीदारी मजबूत है

क्रिप्टो मार्केट में तेजी बरकरार, बिटकॉइन का प्राइस 43,900 डॉलर से ज्यादा

अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने की संभावना है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस यह 43,942 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है
  • Ether का प्राइस 2.69 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,273 डॉलर पर था
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 0.30 प्रतिशत की तेजी थी। यह 43,942 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 270 डॉलर बढ़ा है। अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने की संभावना से इसमें खरीदारी मजबूत है। 

क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। Ether का प्राइस 2.69 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,273 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Cardano, Polygon, Wrapped Bitcoin, Polkadot, Litecoin, Stellar और Monero में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.57 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन ETF को लेकर SEC, Nasdaq और Blackrock के बीच मीटिंग से सकारात्मक संकेत मिला है। पिछले एक दिन में Solana में 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। क्रिप्टो मार्केट में मजबूती आ रही है और इससे नए वर्ष में रफ्तार बरकरार रह सकती है।" क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel का कहना था, "क्रिप्टो मार्केट में इस महीने 16 प्रतिशत और इस वर्ष लगभग 165 प्रतिशत की तेजी है। अर्जेंटीना में बिटकॉइन को करेंसी के तौर पर अप्रूवल मिलने से मार्केट से उत्साह बढ़ा है।" 

अमेरिका में बिटकॉइन ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर से स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले महीने के अंत में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »