Ether, Dogecoin, Shiba Inu सहित कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग से रंगी, लेकिन Bitcoin ने किया कमाल

मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin सोमवार से बढ़ती नज़र आ रहा है। सोमवार को इसकी कीमत में 2.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली।

Ether, Dogecoin, Shiba Inu सहित कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग से रंगी, लेकिन Bitcoin ने किया कमाल

Cardano, Tether, Ripple, Polkadot,Chainlink, Uniswap, और Polygon सभी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $39,698 (लगभग 30 लाख रुपये) थी
  • मंगलवार को Ether $2,618 (लगभग 2 लाख रुपये) पर कर रहा था ट्रेड
  • Cosmos का ATOM टोकन आश्चर्यजनक रूप से 8% से अधिक बढ़ा
विज्ञापन
बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में आज वापस उछाल देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी गिरावट का दौर देख रही थी, और इस हफ्ते की शुरुआत में जुलाई 2021 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी सोमवार से बढ़ती नज़र आ रही है। सोमवार को इसकी कीमत में 2.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $39,698 (लगभग 30 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 0.71 प्रतिशत ज्यादा थी।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन $36,000 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले कुछ दिनों में थोड़ा सुधार माना जा सकता है। CoinMarketCap के अनुसार, BTC की कीमत $36,310 (लगभग 30 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 2.94 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether, Bitcoin की राह पर नहीं चल रही है। इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी सोमवार से 1.65 प्रतिशत गिर गई है। मंगलवार की सुबह भी इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,618 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स के कीमत $2,394 (लगभग 2 लाख रुपये) थी। ये पिछले 24 घंटों में 1.73 प्रतिशत की गिरावट है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि अधिकांश लोकप्रिय altcoins में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। Cardano, Tether, Ripple, Polkadot, Chainlink, Uniswap, और Polygon की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Cosmos का ATOM टोकन आश्चर्यजनक रूप से 8% से अधिक बढ़ा है, जिससे खबर लिखते समय तक, यह लाभ प्राप्त करने वाले कॉइन में से एक बन गया था।

मीम कॉइन के लिए भी हफ्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सोमवार को बाजार में Dogecoin और Shiba Inu की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में 4.14 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) वर्तमान में $0.14 (लगभग 10 रुपये) है, जबकि शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) $0.000022 (लगभग 0.002) है, जो पिछले 24 घंटों में 6.4 प्रतिशत कम है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 7 दिनों में DOGE और SHIB दोनों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, जिसमें शीबा इनु की गिरावट 30 प्रतिशत के करीब है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »