Bitcoin का प्राइस घटकर 42,000 डॉलर से नीचे, Ether में भी गिरावट

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी गिरा है। यह 0.42 प्रतिशत घटकर लगभग 2,229 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 16:44 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह बिटकॉइन लगभग 44,000 डॉलर तक पहुंचा था
  • क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कमी हुई है
  • Avalanche, Binance Coin, Solana और Cardano के प्राइस में तेजी थी

कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 1.30 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 41,840 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 186 डॉलर घटा है। पिछले सप्ताह यह लगभग 44,000 डॉलर तक पहुंचा था। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कमी हुई है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी गिरा है। यह 0.42 प्रतिशत घटकर लगभग 2,229 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Ripple, USD Coin, Chainlink, Polygon और Litecoin में भी लॉस था। प्रॉफिट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Binance Coin, Solana और Cardano शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.32 प्रतिशत घटकर लगभग 1.57 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट ऐप CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "यह गिरावट मंदड़ियों की चाल लग रही है। अमेरिका में CPI डेटा आने के बाद मार्केट में वोलैटिलिटी बढ़ सकती है।" इस बारे में क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "बिटकॉइन का लिक्विडेशन बढ़ने की आशंका है। पिछले एक दिन में बिटकॉइन में लगभग 6.62 करोड़ डॉलर को लिक्विडेट किया गया है। मार्केट में बिकवाली ज्यादा है।" 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। इस मार्केट में स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। अमेरिका सहित कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  2. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  3. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  6. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  7. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  8. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  10. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.