Bitcoin का प्राइस घटकर 21670 डॉलर, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट

Binance Coin, Cardano, Polygon, Solana और Polkadot सहित अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Ether के प्राइस में 1.60 प्रतिशत की गिरावट थी
  • क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.39 प्रतिशत कम हुआ है
  • पिछले वर्ष के अंत में क्रिप्टो एक्सचेंज FTX दिवालिया हो गया था

पिछले सप्ताह के अंत में बिटकॉइन गिरकर 21,000 डॉलर के लेवल पर चला गया था

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में पिछले सप्ताह के अंत में बड़ी गिरावट हुई है। इसका कारण तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई भारी तबाही है। पिछले सप्ताह के अंत में बिटकॉइन गिरकर 21,000 डॉलर के लेवल पर चला गया था। इसके प्राइस में कुछ रिकवरी हुई है और यह लगभग 21,672 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।  

Ether का प्राइस 1.60 प्रतिशत गिरा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,506 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Cardano, Polygon, Solana और Polkadot सहित अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में स्टेबलकॉइन्स Tether, Binance Coin, USD Coin, Binance USD के साथ ही Tron, Wrapped Bitcoin और Monero शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.39 प्रतिशत गिरकर लगभग 1.01 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के को-फाउंडर और CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका के क्रिप्टो एक्सचेंज Kraken के अपनी स्टेकिंग से जुड़ी सर्विस बंद करने और इस सर्विस के रजिस्ट्रेशन में नाकाम रहने के कारण SEC को तीन करोड़ डॉलर के जुर्माने का भुगतान करने की जानकारी देने के बाद बिटकॉइन और Ether पर प्रेशर पड़ा है। बिटकॉइन में मंदी दिख रही है और अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो इसमें गिरावट आ सकती है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार मिला था। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Bitcoin, Kraken, Market, Regulator, Ether, stablecoins, FTX, Litecoin, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.