बिटकॉइन में तेजी जारी, 37,470 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगले कुछ सप्ताह में यह 41,500 डॉलर पर पहुंच सकता है। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 13:09 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 231 डॉलर बढ़ा है
  • Tether, Binance Coin, USD Coin और Wrapped Bitcoin में भी तेजी थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 0.44 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 37,472 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 231 डॉलर बढ़ा है। मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगले कुछ सप्ताह में यह 41,500 डॉलर पर पहुंच सकता है। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। 

एक अन्य बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस लगभग 2,013 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether में 16 डॉलर की तेजी आई है। इसके अलावा Tether, Binance Coin, USD Coin, Wrapped Bitcoin, Binance USD, Nem, Qtum और Mobox जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज भी बढ़े हैं। Ripple, Solana, Cardano और Tron में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.42 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म CoinSwitch की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "OpenAI के फाउंडर Sam Altman के सुर्खियों में होने के साथ AI से जुड़े टोकन्स में भी वोलैटिलिटी है। Sam के क्रिप्टो प्रोजेक्ट World Coin ने 2.71 डॉलर के साथ अपना चार महीने का हाई छुआ है। RNDR जैसे अन्य AI से जुड़े टोकन्स में भी तेजी है।" 

अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को लेकर इनवेस्टर्स उत्साहित हैं। इसके लिए आवेदनों पर SEC की ओर से जल्द स्वीकृति मिल सकती है। इसके साथ ही Fidelity ने ETH के ETF के लिए एप्लिकेशन दी है। क्रिप्टो मार्केट में बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों की एंट्री एक सकारात्मक संकेत है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस सेगमेंट पर बैन लगाया जाना चाहिए। कुछ देशों में रेगुलेटर्स क्रिप्टो के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। अमेरिका में भी इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  2. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  3. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  4. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  5. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  6. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  8. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  9. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  10. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.