Bitcoin में 22000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट

CoinSwitch और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग 0.72 प्रतिशत बढ़कर 22,572 डॉलर पर कारोबार कर रहा है

विज्ञापन
Written by शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 सितंबर 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Ether में ब्लॉकचेन के अपग्रेड से पहले कुछ गिरावट आई है
  • ग्लोबल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 1,728 डॉलर का है
  • कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ चेतावनी दी है

ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 21,700 डॉलर पर है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में शुरुआती कारोबार के दौरान तीन प्रतिशत से अधिक तेजी आई थी और यह 22,000 डॉलर तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद प्राइस दोबारा गिर गया। ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 21,700 डॉलर पर है। CoinSwitch और CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह लगभग 0.72 प्रतिशत बढ़कर 22,572 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

Ether में ब्लॉकचेन के अपग्रेड से पहले कुछ गिरावट आई है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 1,728 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 1,826 डॉलर का है। इसकी वैल्यू में पिछले एक दिन में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। हालांकि, पिछले सप्ताह की तुलना में यह लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है। इस अपग्रेड में Ethereum के डिवेलपर्स इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग कर रहे हैं। इससे Ethereum की एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इस्तेमाल के लिए रिलीज किए जाने से पहले नेटवर्क के कुछ टेस्ट किए जाएंगे। इन टेस्ट से डिवेलपर्स को अपग्रेड होने के बाद नेटवर्क के प्रदर्शन को समझने में मदद मिलेगी। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। 
Advertisement

अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। Ethereum माइनर्स को ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शंस का ऑर्डर देने के लिए बड़े सर्वर फार्म्स का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत होती है और कार्बन एमिशन बढ़ता है। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स के लिए सप्ताह की शुरुआत मिक्स्ड रही है। Cardano, Solana, Polygon, BNB, TRON और Polkadot के प्राइसेज पिछले एक दिन में घटे हैं, जबकि Avalanche, Chainlink और Monero में कुछ तेजी है।

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से इसमें एक-तिहाई से अधिक की गिरावट आई है। इससे इनवेस्टर्स के साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को भी भारी नुकसान हुआ है। कुछ देशों में मार्केट रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर चेतावनी दी है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Price, Bitcoin, Upgrade, Market, Ethererum, Regulators
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.