Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा

पिछले महीने के अंत में बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से बड़ी रकम निकाले जाने और Strategy के बिकवाली करने से झटका लगा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2026 14:56 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 63,200 डॉलर से अधिक पर गया है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 1,675 डॉलर पर था
  • इस महीने की शुरुआत में Strategy ने 1,550 बिटकॉइन खरीदे हैं

पिछले सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में मंगलवार को कुछ तेजी थी। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर Strategy के दोबारा बिटकॉइन की खरीदारी करने और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में इनफ्लो इसके पीछे प्रमुख कारण हैं। पिछले सप्ताह बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 62,870 डॉलर पर था। इससे पहले यह 63,240 डॉलर तक पहुंचा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी प्रॉफिट था। Ethereum का प्राइस लगभग 1,675 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Tether, BNB, Cardano और XRP के प्राइस बढ़े हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.13 प्रतिशत घटकर लगभग 2.16 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

Strategy ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को एक फाइलिंग में बताया है कि उसने 1 जून से 7 जून के बीच 1,550 बिटकॉइन लगभग 10.13 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 65,332 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। Strategy की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.5 अरब डॉलर की है। कंपनी के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया है और इसकी कुल कॉस्ट लगभग 64 अरब डॉलर की है। 

बिटकॉइन की लगभग 2.1 करोड़ टोकन की कुल सप्लाई में से Strategy के पास चार प्रतिशत से अधिक है। Strategy ने इस महीने की गई बिटकॉइन की खरीदारी के लिए अपने शेयर्स बेचे हैं। पिछले महीने के अंत में बिटकॉइन और क्रिप्टो मार्केट को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से बड़ी रकम निकाले जाने और Strategy के बिकवाली करने से झटका लगा था। Strategy (पहले MicroStrategy) ने 26 मई से 31 मई के बीच 32 बिटकॉइन्स को लगभग 25 लाख डॉलर में बेचा था। इसके लिए कंपनी को प्रति बिटकॉइन 77,135 डॉलर का औसत प्राइस मिला था। यह पिछले चार वर्षों में Strategy की ओर से बिटकॉइन की पहली बिक्री थी। हालांकि, इसके बाद Saylor ने इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी को दोबारा खरीदने का संकेत दिया था। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी Trump Media के पास भी 9,500 से अधिक बिटकॉइन हैं। 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.