जल्द खत्म हो जाएगा Bitcoin का अस्तित्व, जानें ऐसा क्यों कहा इस दिग्गज ने...

सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी की कीमत (Bitcoin price in India) वर्तमान में $48,792 (लगभग 37.02 लाख रुपये) है।

जल्द खत्म हो जाएगा Bitcoin का अस्तित्व, जानें ऐसा क्यों कहा इस दिग्गज ने...

वर्तमान में Bitcoin की कीमत $48,792 (लगभग 37.02 लाख रुपये) के आसपास चल रही है

ख़ास बातें
  • Bitcoin की उम्र लंबी नहीं मानते कॉर्नेल विश्वविद्यालय के ईश्वर प्रसाद
  • पर्यावरण के लिए खतरनाक है बिटकॉइन: प्रसाद
  • Bitcoin की वैल्यू स्थापना के बाद पिछले 12 साल से केवल बढ़ रही रही है
विज्ञापन
Bitcoin की कीमत भले ही पिछले एक साल की तुलना में 92 प्रतिशत बढ़ गई है और वर्तमान में इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 75,87,463 करोड़ रुपये) से अधिक है, लेकिन फिर भी कॉर्नेल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार नीति के प्रोफेसर और लेखक ईश्वर प्रसाद का मानना ​​​​है कि दुनिया की यह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी अधिक समय तक टिकी नहीं रह सकती है। प्रसाद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि एफिशिएंसी की कमी और भुगतान के तरीके के रूप में इसे इस्तेमाल करने में असमर्थता के कारण बिटकॉइन अस्तित्व से बाहर हो सकता है।

प्रसाद का मानना ​​​​है कि Bitcoin की कोई मौलिक वैल्यू नहीं है, क्योंकि यह एक्सचेंज के उपयुक्त माध्यम के रूप में काम नहीं कर सकता है। उन्होंने CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा "बिटकॉइन का ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग बहुत कुशल नहीं है। यह लेनदेन के लिए एक ऐसे वैलिडेशन मैकेनिज़्म का इस्तेमाल करता है, जो पर्यावरण के लिए खतरनाक है।"

प्रसाद ने आगे कहा कि बिटकॉइन के दिन गिने जा सकते हैं, और ब्लॉकचेन बिटकॉइन की सबसे बड़ी विरासत बन जाएगी। भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री का मानना है कि ब्लॉकचेन के साथ डिसेंट्रलाइज्ड फंडिंग का वादा वास्तविक है, लेकिन बिटकॉइन खुद लंबे समय तक नहीं चल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि बिटकॉइन ने पेमेंट में "एक क्रांति शुरू कर दी है।" उन्होंने इस बात को इस तथ्य का हवाला देते हुए कहा कि केंद्रीय बैंक अब अपनी डिजिटल करेंसी जारी करने के लिए दौड़ रहे हैं।

प्रसाद पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसंधान विभाग में वित्तीय अध्ययन विभाग के प्रमुख और IMF के चीन डिवीजन के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने भी पैसे एक्सचेंज करने के एक अधिक कुशल तरीके को बनाने के लिए फिएट-लिंक्ड स्टेबल-कॉइन को बढ़ावा दिया है।

Bitcoin की वैल्यू और लोकप्रियता 12 साल पहले इसकी स्थापना के बाद से बस बढ़ ही रही है, लेकिन यह कॉइन हाल के कुछ महीनों में काफी अस्थिर भी रहा। सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी की कीमत (Bitcoin price in India) वर्तमान में $48,792 (लगभग 37.02 लाख रुपये) है। क्रिप्टोकरेंसी ने अब तक 92% की छलांग लगाई है, लेकिन पिछले महीने में लगभग 22% की गिरावट आई है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »