पिछले कुछ महीनों में ऐसी रही लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin, Ethereum और Dogecoin की परफॉर्मेंस

यहां देखें कि कुछ पॉपुलर डिजिटल करेंसी ने पिछले कुछ महीनों में कैसा प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में अभूतपूर्व उछाल आया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 19:43 IST
ख़ास बातें
  • इथेरियम आज 2.25 लाख रुपये पर 2.97 प्रतिशत नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा था।
  • बिटकॉइन की कीमत सोमवार को मामूली रूप से लगभग 33.14 लाख रु के करीब थी।
  • डॉजकॉइन की कीमत सोमवार को 18.31 रु थी जो कल से 8.9 प्रतिशत कम था।

पिछले एक साल में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में अभूतपूर्व उछाल आया है।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार को किसी भी अन्य की तुलना में अधिक अस्थिर और कमजोर कहा जाता है। Bitcoin, Ether और Dogecoin जैसी पॉपलर डिजिटल करेंसी की कीमतें रातोंरात बदल सकती हैं, नई ऊंचाई को छू सकती हैं। बाजार किस हद तक कमजोर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अरबपति एलोन मस्क का एक ट्वीट या किसी उद्योग विशेषज्ञ का बयान तत्काल कीमतों को प्रभावित करने के लिए काफी है। पिछले एक साल में, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में अभूतपूर्व उछाल आया है। अन्य डिजिटल टोकन जैसे इथेरियम और डॉजकॉइन, मेम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी, को भी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ से अपार समर्थन मिला है।

हालांकि, सभी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में, बिटकॉइन में विशेष रूप से, वृद्धि हुई, जो 64,000 डॉलर (लगभग 47.53 लाख रुपये) को छू गया, जो अप्रैल में अब तक का उच्चतम स्तर है। यहां देखें कि इनमें से कुछ डिजिटल करेंसी ने पिछले कुछ महीनों में कैसा प्रदर्शन किया है:

Bitcoin: सोमवार 9 अगस्त को बिटकॉइन की कीमत लगभग 33.14 लाख रुपये थी जो 0.67 प्रतिशत ऊपर थी। यह पिछली बार लगभग 32.87 लाख रुपेय देखी गई। 17 मई के बाद से यह स्तर बिटकॉइन का उच्चतम है, जब डिजिटल टोकन का मूल्य 43,541 डॉलर (लगभग 32.65 लाख रुपये) था। कई उतार-चढ़ावों के बाद 20 जुलाई को 29,793 डॉलर (लगभग 22.34 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद, इस डिजिटल करेंसी में काफी सुधार हुआ है, जो पिछले दो महीनों में सबसे कम है।

Ethereum: इथेरियम आमतौर पर बिटकॉइन के समान राह का अनुसरण करता है। 9 अगस्त को दूसरी सबसे लोकप्रिय डिजिटल करेंसी लगभग रु 2.25 लाख रुपये पर थी जो अपने पिछले दिन के मूल्य से 2.97 प्रतिशत नीचे थी जो 2.31 लाख रुपये था। 18 मई के बाद इथेरियम की कीमत 3,100 डॉलर (लगभग 2.32 लाख रुपये) को पार कर गई थी, जब इसकी कीमत 3,377 डॉलर (लगभग 2.53 लाख रुपये) थी। यह 20 जुलाई को अपने सबसे निचले मूल्य पर पहुंच गया जब यह 1,786 डॉलर (लगभग 1.33 लाख रुपये) पर खुला।
Advertisement

Dogecoin: डॉजकॉइन मूल्य के मामले में उच्च रैंक पर कब्जा नहीं कर सकता है, मगर यह लोकप्रियता चार्ट के शीर्ष पर है। एक मीम के रूप में जो शुरू हुआ वह एक डिजिटल टोकन में तब्दील हो गया, जिसे एलन मस्क और अन्य लोगों का लगातार समर्थन प्राप्त है। 9 अगस्त को भारत में डॉजकॉइन की कीमत 18.31 रुपये थी, जो इसके पिछले दिन के मूल्य 20 रुपये से 8.9 प्रतिशत कम थी। 9 मई को इस कॉइन का मूल्य 0.568 डॉलर (लगभग 42 रुपये) था। तब से डिजिटल मुद्रा ने हिट लिया, केवल अगस्त के पहले सप्ताह में रिकवरी के संकेत दिखाने के लिए, जब इसका मूल्य 0.261 डॉलर (लगभग 19.5 रुपये) था। 21 जून को डॉजकॉइन ने अपने न्यूनतम मूल्य 0.17 डॉलर (लगभग 12.75 रुपये) को छू लिया था।
Advertisement

किसी भी बाजार में कुछ भी निश्चित नहीं है, लेकिन यह क्रिप्टोकरेंसी में सबसे अनिश्चित है। हालांकि इन डिजिटल संपत्तियों से रिटर्न इतना अधिक हो सकता है कि शायद उनके लिए आप अपनी जॉब छोड़ना भी उचित जानें। मगर याद रखें, यह उच्च जोखिम वाला व्यापार है। आपका भाग्य तेजी से बढ़ सकता है और कुछ ही समय में गिर भी सकता है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Ethereum, Ethereum Price, Dogecoin Price in India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.