Bitcoin, Ethereum दांव लगाने के लिए सही ऑप्शन, जानें इस दिग्गज की क्रिप्टो को लेकर राय

इथेरियम का नॉन-फंजिबल टोकन स्पेस में भी बड़ी उपस्थिति है, जिसके चलते क्रैमर को NFT ऑर्डर करने के लिए कुछ मात्रा में ETH खरीदना पड़ा।

Bitcoin, Ethereum दांव लगाने के लिए सही ऑप्शन, जानें इस दिग्गज की क्रिप्टो को लेकर राय

Photo Credit: Instagram/ @jimcramer

Jim Cramer को खास Bitcoin और Ethereum में दिलचस्पी है

ख़ास बातें
  • CNBC के Mad Money शो में दिए एक इंटरव्यू में Jim Cramer ने रखी अपनी राय
  • Bitcoin और Ethereum को दाव लगाने के लिए बताया अच्छा ऑप्शन
  • निवेशकों के लिए शेयर किए कई टिप्स
विज्ञापन
अमेरिकी टीवी शख्सियत जिम क्रैमर (Jim Cramer) ने हाल ही में तर्क दिया कि क्रिप्टोकरेंसी एक लॉन्ग-टर्म वैल्यू है, क्योंकि वे डिसेंट्रालइज्ड एसेट हैं, जो भविष्य में मेनस्ट्रीम में आ सकती हैं। यह तर्क को उन्होंने सभी के सामने CNBC के एक शो में इंटरव्यू के दौरान रखा। हालांकि, उन्होंने निवेशकों को खास तौर पर Bitcoin और Ethereum के साथ रहने की सलाह दी, क्योंकि उन्होंने बड़े पैमाने पर विभिन्न वर्गों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने इन दोनों क्रिप्टोकरेंसी को सबसे ज्यादा वैध भी बताया।

CNBC के Mad Money शो में दिए एक इंटरव्यू में Jim Cramer ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी सकारात्मक राय को उजागर किया। उन्होंने खुद को डिजिटल एसेट का "आस्तिक" बताया। उन्होंने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी में उन्होंने खास Bitcoin और Ethereum में दिलचस्पी है। उन्होंने अपनी पसंद को लेकर तर्क दिया कि मार्केट कैप के हिसाब से दोनों सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को कई निवेशकों ने अपनाया है और ये इनके पार कई बड़ी खूबियां हैं।

इसके अलावा, इथेरियम का नॉन-फंजिबल टोकन स्पेस में भी बड़ी उपस्थिति है, जिसके चलते क्रैमर को NFT ऑर्डर करने के लिए कुछ मात्रा में ETH खरीदना  पड़ा।

उन्होंने कहा, (अनुवादित) "मैं आपको क्रिप्टो के मालिक नहीं होने के लिए नहीं कह सकता। मैं इथेरियम का मालिक हूं। वे मुझे डॉलर नहीं करने देंगे। मुझे इसे इथेरियम में खरीदना था, इसलिए मैंने इस पर रिसर्च किया, और इसमें कुछ ऐसे गुण हैं जो मुझे पसंद हैं।"

यूं तो उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर अपनी सकारात्मक सोच को व्यक्त किया, लेकिन फिर भी, उनका मानना ​​​​है कि क्रिप्टोकरेंसी को किसी के पोर्टफोलियो में 5% से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ये एक सट्टा निवेश हो सकते हैं, और कई निवेशक कमाई के लिए इनके तेजी से गिरते-बढ़ते प्राइस का उपयोग करते हैं।

उन्होंने आगे निवेशकों को यह राय भी दी कि वे कभी भी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कदम रखने के लिए उधार न ले। सटीक शब्दों की बात करें, तो क्रैमर कहते हैं कि (अनुवादित) "अपने घर के लिए उधार लें, अपनी कार के लिए उधार लें - लेकिन क्रिप्टो के लिए उधार न लें। इसे प्रॉक्टर एंड गैंबल क्लास में न डालें। यह कोका-कोला नहीं है, यह Apple नहीं है।"

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Ethereum, Cryptocurrency, Jin Cramer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »