Bitcoin, Ether, Solana समेत बड़ी क्रिप्टोकरंसी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, मीम-कॉइन के प्राइस गिरे

Binance Coin, Cardano, Solana, Ripple, Terra, और Polkadot सहित अन्य altcoins की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 4 फरवरी 2022 16:35 IST
ख़ास बातें
  • शुक्रवार, 4 फरवरी को, बिटकॉइन की भारत में कीमत लगभग 30 लाख रुपये थी
  • $2,881 (लगभग 2.15 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था Ether
  • Dogecoin, Shiba Inu, Tether, और USD Coin की कीमतों में गिरावट

Dogecoin, Shiba Inu, Tether, और USD Coin समेत कुछ altcoins ने आज नुक्सान दर्ज किया है

जनवरी 2022 में लाल रंग में रंगी क्रिप्टोकरंसी मार्केट, फरवरी को वापस हरे रंग में आती नज़र आ रही है। पिछले महीने लगभग सभी मुख्य क्रिप्टोकरंसी अस्थिर रही। हालांकि, यदि हम दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर क्रिप्टोकरंसी, Bitcoin की बात करें, तो फरवरी की शुरुआत इसके लिए अच्छी नज़र आ रही है। शुक्रवार, 4 फरवरी को, बिटकॉइन की भारत में कीमत (Bitcoin price in India today) CoinSwitch Kuber पर 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ $40,003 (लगभग 30 लाख रुपये) थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स CoinMarketCap और Binance पर प्रत्येक BTC टोकन की कीमत 1.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग $37,344 (लगभग 28 लाख रुपये) थी।

Bitcoin के साथ, Ether को भी शुक्रवार को थोड़ा लाभ हुआ। खबर लिखे जाने तक, Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर ने बताया कि 0.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,881 (लगभग 2.15 लाख रुपये) थी।
Advertisement

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी वापसी की राह पर है। ETH कॉइन ने Binance और Coinbase पर 0.86 प्रतिशत तक का लाभ दर्ज किया, और खबर लिखे जाने तक, $2,689 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।

Binance Coin, Cardano, Solana, Ripple, Terra, और Polkadot सहित अन्य altcoins की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Advertisement

मार्केट से जुड़े एक्सपर्ट्स ने क्रिप्टो चार्ट में इस महीने हुए इन बदलावों पर ध्यान दिया है, और आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।
Advertisement

क्रिप्टो निवेश फर्म Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया "बिटकॉइन और इथेरियम ने गुरुवार, 3 फरवरी को गिरावट के बाद वापस पकड़ हासिल की है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में लगभग 2% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले 24 घंटों में ट्रेडिंग वॉल्यूम में 8% की कमी आई है।" 

CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान क्रिप्टो मार्केट कैप $1.72 ट्रिलियन (लगभग 1,28,63,420 करोड़ रुपये) है।
Advertisement

वहीं, Dogecoin, Shiba Inu, Tether, और USD Coin समेत कुछ altcoins ने आज नुक्सान दर्ज किया है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.