क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से Bitcoin और Ether में गिरावट

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 4.75 प्रतिशत से अधिक घटकर 2,234 डॉलर पर था। पिछले वीकेंड पर इसके प्राइस में 133 डॉलर की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2023 13:44 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 42,026 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • Avalanche और Braintrust प्रॉफिट वाली कुछ क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल थे
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

पिछले वीकेंड पर बिटकॉइन 43,000 डॉलर से अधिक के प्राइस को बरकरार रखने में नाकाम रहा है

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग 4.37 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 42,026 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले वीकेंड पर यह 43,000 डॉलर से अधिक के प्राइस को बरकरार रखने में नाकाम रहा है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में प्रॉफिट बुक करने वालों की संख्या बढ़ी है और इस वजह से इसमें बिकवाली हो रही है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 4.75 प्रतिशत से अधिक घटकर 2,234 डॉलर पर था। पिछले वीकेंड पर इसके प्राइस में 133 डॉलर की गिरावट हुई है। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Polygon, Polkadot, Wrapped Bitcoin, Litecoin, Stellar और Monero में भी नुकसान था। Avalanche और Braintrust प्रॉफिट वाली कुछ क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल थे। क्रिप्टोकरेंसीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.40 प्रतिशत घटकर 1.58 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "इस मार्केट में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान चल रही है। बिटकॉइन का प्राइस 44,700 डॉलर से अधिक होने पर तेजी लौट सकती है। अगर इसका प्राइस 40,600 डॉलर से नीचे गिरता है तो गिरावट की आशंका है।" इस बारे में CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi का कहना था, "क्रिप्टो मार्केट में इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट से हुई है। इसका बड़ा कारण बड़ी संख्या में लॉन्ग पोजिशंस को लिक्विडेट करना है।" 

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन में तेजी का प्रमुख कारण इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की इस मार्केट में दिलचस्पी बढ़ना था। हाल ही में BlackRock ने अमेरिका के सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC को जानकारी दी थी कि उसे अपने स्पॉट बिटकॉइन ETF के लिए फंडिंग मिली है। बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामले घट सकते हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.