Crypto बैन फैसले की वापसी का मार्केट पर दिखा असर, Bitcoin, Ether समेत सभी कॉइन उछले

बिटकॉइन वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 59,174 डॉलर (लगभग 44.07 लाख रुपये) पर वापस आ गया है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 नवंबर 2021 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Cardano, Tether, Ripple, Polkadot, और Litecoin सभी में दिखी बढ़त।
  • Monero एकमात्र ऐसा क्रिप्टो रहा जिसने वैल्यू में गिरावट देखी।
  • Bitcoin के उछाल की तुलना में ईथर में ज्यादा लाभ देखने को मिला है।

CoinSwitch Kuber पर वर्तमान में ईथर का प्राइस 4,424 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) है।

Bitcoin समेत लगभग हर दूसरी क्रिप्टोकरेंसी कल गिरावट के बादलों में छुप गई थी। मगर जैसे ही क्रिप्टोकरेंसी पर से बैन की हवा साफ हुई एक बार फिर से क्रिप्टोकरेंसी ट्रैकर हरे रंग में चमक उठा। इससे निवेशकों की चिंता भी कम गई है जो एक दिन पहले तक सांसें रोके बाजार के उठने की उम्मीद लगाए बैठे थे। बिटकॉइन वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 59,174 डॉलर (लगभग 44.07 लाख रुपये) पर वापस आ गया है। जबकि दो दिन पहले इसमें 25 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आ चुकी थी। अब इस गिरावट में 15.5 प्रतिशत की वसूली हो गई है। इस बीच CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों में सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 57,516 डॉलर (लगभग 42.8 लाख रुपये) है। सप्ताह के मध्य में गिरावट ने भारतीय एक्सचेंजों और ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन के वैल्यूएशन के बीच के अंतर को कम कर दिया था। मगर देश के निवेशकों के मन में अभी शंका है कि कहीं यह फिर से डुबकी न लगा जाए। 

बिटकॉइन के उछाल की तुलना में ईथर में ज्यादा लाभ देखने को मिला है। इथेरियम आधारित क्रिप्टोकरेंसी में कल 20% से अधिक की गिरावट के बाद यह दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी उससे एक दिन पहले (सोमवार) के प्राइस की तुलना में आज काफी ऊपर आ गई है। CoinSwitch Kuber पर वर्तमान में ईथर का प्राइस 4,424 डॉलर (लगभग 3.3 लाख रुपये) है, जबकि ग्लोबल एक्सचेंजों पर वैल्यूएशन में मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 4,295 डॉलर (लगभग 3.2 लाख रुपये) आंकी गई है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले दो हफ्तों में अपनी कीमतों में लगभग 7.5 प्रतिशत की गिरावट देखी है, जो 10 नवंबर को 4,870 डॉलर (लगभग 3.61 लाख रुपये) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर थी। 
Advertisement

"पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार काफी अस्थिर रहा। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो, बिटकॉइन ने 58,000 डॉलर का आंकड़ा हासिल किया। टॉप तीन क्रिप्टो के अलावा अधिकांश दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में एक लिमिटेड मूवमेंट में बनी रही। आने वाले 24 घंटे बुल्स के लिए एक अच्छा सेशन साबित हो सकते हैं अगर BTC 58,000 डॉलर (लगभग 43.2 लाख रुपये) के मार्क पर बना रहता है।" क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लैटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर Edul Patel ने बाजार के लिए उम्मीद जताते हुए कहा। 

जहां कल का मार्केट ट्रैकर लाल रंग में रंगा हुआ था, तो आज का दिन बिल्कुल उलट दिखाई दे रहा है। Cardano, Tether, Ripple, Polkadot, और Litecoin सभी ने पिछले 24 घंटों में कीमत में वृद्धि की है। जबकि चार्ट पर Monero एकमात्र ऐसा क्रिप्टो रहा जिसने वैल्यू में गिरावट देखी। Monero मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से टॉप 50 कॉइन में स्टैंड करता है और बीते एक साल में इसकी वैल्यूएशन में 83 प्रतिशत का  इजाफा हो गया है। 
Advertisement
मीम कॉइन DOGE और शीबा इनु ने भी कई दिनों की गिरावट के बाद बढ़त देखी है। डॉजकॉइन वर्तमान में पिछले 24 घंटों में 1.83 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 0.22 डॉलर (लगभग 16.69 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। वहीं शीबा इनु की कीमत 0.57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 0.000041 डॉलर (लगभग 0.003041 रुपये) है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency News Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.