बिटकॉइन में भारी गिरावट, 55,160 डॉलर का प्राइस

Ether का प्राइस भी लगभग चार प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,911 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 2,879 डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 18:38 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में बिटकॉइन ने 73,750 डॉलर का उच्च स्तर छुआ था
  • तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, USD Coin और Tron शामिल थे
  • बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है

Ether का प्राइस भी लगभग चार प्रतिशत घटा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस सोमवार को चार प्रतिशत से अधिक गिरा है। CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 55,160 डॉलर पर था। WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन में काफी उतार-चढ़ाव था और इसका प्राइस लगभग लगभग 55,000 डॉलर से 61,740 डॉलर के बीच था। हाल ही में बिटकॉइन ने 73,750 डॉलर का उच्च स्तर छुआ था। 

Ether का प्राइस भी लगभग चार प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 2,911 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 2,879 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana, Ripple, Cardano, Polkadot, Chainlink और Polygon में भी गिरावट थी। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, USD Coin और Tron शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.63 प्रतिशत घटकर लगभग 2.02 लाख करोड़ डॉलर था। 
Advertisement

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "इस गिरावट का बड़ा कारण अमेरिका और जर्मनी की सरकारों की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन की बिक्री से बना प्रेशर है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन 200-डे मूविंग एवरेज से नीचे गिरा है। एनालिस्ट इसमें गिरावट जारी रहने की चेतावनी दे रहे हैं लेकिन यह खरीदारी का भी मौका है।" Solana में तेजी आ सकती है क्योंकि VanEck ने अमेरिका में Solana के ETF के लिए आवेदन किया है। 

पिछले महीने के अंत में बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले बिटकॉइन पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया था कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। हालांकि, बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी के तौर पर स्वीकृति नहीं दी है। 
Advertisement



Advertisement


   
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.