Bitcoin, Ether नहीं दिखा पा रहे हैं दमखम, लेकिन इस छोटे कॉइन से मिल रही ट्रेडर्स को खुशी

पिछले कुछ हफ्तों में Bitcoin का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन एक और बड़ी क्रिप्टो Ether ने भी पिछले हफ्ते में उतनी ही गिरावट देखी है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin के लिए इस हफ्ते की शुरुआत पहले से अच्छी
  • पिछले कुछ हफ्तों से Bitcoin, Ether, Dogecoin आदि देख रहे हैं गिरावट
  • Polkadot ने पिछले 24 घंटों में देखी 4.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी

खबर लिखने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 39.71 लाख रुपये थी

Bitcoin मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) है और पिछले कुछ हफ्तों से इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, इस हफ्ते की शुरुआत बिटकॉइन के लिए थोड़ी बेहतर साबित होती दिखाई दे रही है। पिछले कुछ हफ्तों में बिटकॉइन की वैल्यू (Value of Bitcoin) में 14% से अधिक की गिरवाट दर्ज की गई, लेकिन रविवार के 4 प्रतिशत लाभ के साथ भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन $52,601 (लगभग 39.71 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। इस बीच, CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज ने दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी (Most popular cryptocurrency) में 0.59 प्रतिशत की गिरावट देखी, तब यह $49,115 (लगभग 37.08 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले कुछ हफ्तों में Bitcoin का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन एक और बड़ी क्रिप्टो Ether ने भी पिछले हफ्ते में उतनी ही गिरावट देखी है। ईथर ने पिछले कुछ हफ्तों में 4% की गिरावट देखी, लेकिन पिछले 24 घंटों में ईथर की कीमत (Ether Price in India) में 0.8% की गिरावट देखी गई। खबर लिखते समय, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत $4,299 (लगभग 3.25 लाख रुपये) थी, जबकि CoinMarketCap में यह क्रिप्टो $4,025 (लगभग 3.03 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि शनिवार और रविवार को मजबूत प्रदर्शन के बावजूद अधिकांश लोकप्रिय altcoins ने भी हल्की-फुल्की गिरावट देखी है।

Tether, Polygon, Cardano, Ripple और Uniswap सभी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई, जबकि Polkadot पिछले 24 घंटों में 4.92 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अच्छा प्रदर्शन करता नज़र आया।

मीम कॉइन जैसे कि Dogecoin में गिरावट जारी रही, जिसमें पिछले हफ्ते के दौरान इस कॉइन में लगभग 3% की गिरावट देखी गई। DOGE की कीमत खबर लिखते समय $0.17 (लगभग 13.49 रुपये) थी, जबकि SHIB (Shiba Inu) 3.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $0.000035 (लगभग 0.002664 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  2. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  4. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च: ANC, AI ट्रांसलेशन के साथ 54 घंटे तक चलने वाली बैटरी, जानें सबकुछ
  6. EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
  7. Nothing Phone (4b) का डिजाइन आया सामने, जानें कैसा होगा यह फोन
  8. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  10. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.