Bitcoin, Ether, Litecoin के प्राइसेज में मामूली बढ़ोतरी, DOGE, SHIB सहित कई क्रिप्टोकरेंसी रही डाउन

CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,384 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर कीमत $3,126 (लगभग 2 लाख रुपये) थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 18:19 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में Bitcoin की कीमत $45,323 (लगभग 35 लाख रुपये) चल रही है
  • खबर लिखते समय तक, Ether की कीमत $3,384 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी
  • Litecoin, Tron और Monero ने पिछले 24 घंटों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की

Litecoin, Tron और Monero कुछ ऐसे ऑल्टकॉइन्स हैं, जिन्होंने पिछले 24 घंटों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की है

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) में पिछले 24 घंटों में बढ़ोतरी हुई है। माना जा रहा है कि चल रहे कोरोनावायरस महामारी की वजह से चेन को लेकर चिंता, बढ़ती मुद्रास्फीति और ग्लोबल टेक्नोलॉजी मार्केट में मंदी जैसे कारणों के चलते निवेशक क्रिप्टो में निवेश करने से झिझक नहीं रहे हैं। इसके चलते मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में गिरने से बची हुई है। बुधवार तक, बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) में 1.34% की बढ़ोतरी देखी गई थी और वर्तमान में यह भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $45,323 (लगभग 35 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही है। इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin latest price) $41,901 (लगभग 30 लाख रुपये) है।

बुधवार तक Ether की कीमत लगभग एक समान पैटर्न के साथ बढ़ रही थी। इथेरियम पर बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी बुधवार के बाद से 1.42% बढ़ी है और गुरुवार की सुबह बढ़ोतरी जारी थी। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,384 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर कीमत $3,126 (लगभग 2 लाख रुपये) थी।

बिटकॉइन और ईथर के कमजोर प्रदर्शन का altcoin पर भी अच्छा प्रभाव नहीं पड़ा है। Gadgets 360 का क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि पिछले 24 घंटों में Ripple, Polkadot, Chainlink, Uniswap और Polygon जैसे सबसे लोकप्रिय altcoins की कीमतों में गिरावट देखी गई है। इस बीच, Litecoin, Tron और Monero कुछ ऐसे ऑल्टकॉइन्स हैं, जिन्होंने पिछले 24 घंटों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की है।

मीम कॉइन्स ने पिछले हफ्ते में थोड़ा बेहतर परफॉर्म किया था, लेकिन यह हफ्ता Dogecoin या Shiba Inu के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हुआ। पिछले 24 घंटों में 1.28% की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) वर्तमान में $0.17 (लगभग 15 रुपये) है। जबकि, शीबा इनु की कीमत (Shina Inu price in India today) $0.00030 (लगभग रु.0.002230) है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, SHIB में पिछले एक हफ्ते में 13% की गिरावट देखी है। निश्चित तौर पर, पिछले कुछ हफ्तों में यह हफ्ता SHIB के लिए सबसे बुरा रहा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.