Bitcoin, Ethereum और Dogecoin की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव

19 जुलाई को संसद में मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है और इस सत्र में भारतीय क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर एक नया बिल पास किया जा सकता है।

Bitcoin, Ethereum और Dogecoin की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानें लेटेस्ट भाव

Bitcoin की आज की लेटेस्ट कीमत 23.4 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली थी
  • शुक्रवार को अधिकतम कॉइन की कीमतों में आई गिरवाट
  • खबर लिखे जाने तक Bitcoin की भारत में कीमत लगभग 23 लाख रुपये थी
विज्ञापन
गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार में बेहद मामूली बढ़ोतरी देखी गई थी, लेकिन आज मार्केट में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को बिटकॉइन की कीमत 33,000 डॉलर के पार पहुंची थी, हालांकि निवेशकों की खुशी ज्यादा समय नहीं चली, क्योंकि खबर लिखे जाने तक, Bitcoin की कीमत वापस 32,000 डॉलर से नीचे पहुंच गई थी। इसके अलावा कुछ अन्य कॉइन्स, जिनकी कीमत में कल तक सुधार देखा गया था, वापस नीचे आ गए हैं। 65,000 डॉलर के अपने ऑल टाइम हाई से मुह के बल गिरने के बाद पिछले कुछ समय से बिटकॉइन 30,000 डॉलर से 35,000 डॉलर के बीच ट्रेड हो रहा है।

Coindesk के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 32,791 डॉलर (लगभग 24.4 लाख रुपये) पर चल रहे बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) खबर लिखने तक 31,382 डॉलर (लगभग 23.4 लाख रुपये) थी। कुछ ऐसी ही गिरावट अन्य कॉइन में भी देखने को मिली है। इथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़े कॉइन ईथर की बात करें. तो इसकी कीमत (Ether price in India) 1,868 डॉलर (लगभग 1.39 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। डॉजकॉइन की बात करें, तो शुक्रवार को इस मीम कॉइन की कीमत (Dogecoin price in India) $0.18 (लगभग 13.5 रुपये) थी।

इससे अलग बता दें कि 19 जुलाई को संसद में मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है और इस सत्र में भारतीय क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर एक नया बिल पास किया जा सकता है। सरकार इस दौरान संसद में  क्रिप्टोकरेंसी और विनियमन डिजिटल मुद्रा विधेयक-2021 (Cryptocurrency and Regulation of Official Digital Currency Bill 2021) पेश कर सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharamanm) ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि इस बिल के ऊपर काफी काम हुआ है और इसका कैबिनेट नोट तैयार है। उन्होंने आगे यह भी बताया था कि इस बिल को लेकर हितधारकों से भी विचार किया गया है और उनका दृष्टिकोण लिया गया है। 

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक पहले से गंभीर दिखाई देता आया है। 31 मई 2021 को RBI ने कहा था कि बैंकों को क्रिप्टोकरेंसी व्यापार को सुविधाजनक बनाने की अनुमति दी जाएगी और साथ ही यह भी बताया कि इसके लिए 2018 के केंद्रीय बैंक के परिपत्र को अनदेखा किया

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »