Bitcoin की वैल्यू इस वर्ष 50,000 डॉलर तक पहुंचने के आसार, Standard Chartered का अनुमान

इंटरनेशनल बैंक Standard Chartered का मानना है कि बिटकॉइन में हाल की तेजी से इसकी माइनिंग करने वाले सप्लाई को रोक सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जुलाई 2023 17:45 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष क्रिप्टो मार्केट में अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था
  • बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं
  • बिटकॉइन के सामने 30,750 डॉलर का रेजिस्टेंस लेवल है

बिटकॉइन का प्राइस 30,200 डॉलर से कुछ अधिक है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस वर्ष 50,000 डॉलर और अगले वर्ष के अंत तक 1,20,000 डॉलर पर पहुंच सकता है। इंटरनेशनल बैंक Standard Chartered का मानना है कि बिटकॉइन में हाल की तेजी से इसकी माइनिंग करने वाले सप्लाई को रोक सकते हैं। 

हालांकि, इससे पहले Standard Chartered ने अगले वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के एक लाख डॉलर तक पहुंचने का अनुमान दिया था। इसका कहना था कि क्रिप्टो मार्केट में मंदी का दौर बीत चुका है। Standard Chartered के प्रमुख FX एनालिस्ट्स में शामिल Geoff Kendrick ने कहा कि इस अनुमान में 20 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। एक रिपोर्ट में Geoff ने बताया, "प्रति बिटकॉइन की माइनिंग में प्रॉफिट बढ़ने से माइनर्स कम बिक्री कर कैश फ्लो को बरकरार रख सकते हैं। इससे बिटकॉइन की सप्लाई घटेगी और इसके प्राइसेज में तेजी आएगी। 

बिटकॉइन का प्राइस 30,200 डॉलर से कुछ अधिक है। यह नवंबर 2021 में इसके 69,000 डॉलर के पीक लेवल से आधे से भी कम है। पिछले वर्ष क्रिप्टो मार्केट में अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था। इसके पीछे सेंट्रल बैंकों की ओर से इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी और क्रिप्टो एक्सचेंज FTX जैसी इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़े कारण थे। इस वर्ष कुछ बैंकों के भारी घाटे की वजह से कारोबार समेटन से इस मार्केट में दोबारा गिरावट आई थी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड का कहना है कि बिटकॉइन के प्राइस में बढ़ोतरी की वजह माइनर्स के अपनी कॉस्ट को पूरा करने के लिए कम बिक्री करना होगी। इनकी कॉस्ट में पावरफुल कंप्यूटर्स को चलाने में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिसिटी की बड़ी हिस्सेदारी होती है। Geoff ने बताया कि माइनर्स हाल तक अपने नए कॉइन्स की पूरी बिक्री कर रहे थे। अगर बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 50,000 डॉलर पर पहुंचता है तो वे सिर्फ 20-30 प्रतिशत की बिक्री ही करेंगे। 

क्रिप्टो मार्केट के सेंटीमेंट पर पिछले महीने MicroStrategy के 37.4 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने की रिपोर्ट का भी असर पड़ा है। बिटकॉइन के सामने 30,750 डॉलर का रेजिस्टेंस लेवल है। हाल ही में BlackRock ने बिटकॉइन ETF के लिए फाइलिंग की है और Deutsche Bank ने क्रिप्टो कस्टडी सर्विसेज देने के लिए लाइसेंस मांगा है। इससे भी मार्केट में पॉजिटिव ट्रेंड बना है। बहुत से देशों में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ सकती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.