इस वर्ष गोल्ड से ज्यादा प्रॉफिट दे सकता है Bitcoin: JP Morgan का पूर्वानुमान

कुछ महीने पहले बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,10,000 के हाई लेवल से घटकर लगभग 75,000 डॉलर से नीचे गिर गया था। इसके पीछे ट्रंप का टैरिफ से जुड़ा फैसला प्रमुख कारण था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2025 13:45 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष Bitcoin के प्राइस में काफी वोलैटिलिटी रही है
  • इसके पीछे अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ के फैसले बड़ा कारण है
  • हाल ही में बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर के लेवल को दोबारा पार किया है

पिछले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन में रिकवरी हुई है और यह 1,03,000 डॉलर से अधिक पर है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टकरेंसी Bitcoin के प्राइस में इस वर्ष काफी वोलैटिलिटी रही है। इसके पीछे अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump का चीन सहित कई देशों से इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाना बड़ा कारण है। हालांकि, ट्रंप के चीन के साथ ट्रेड को लेकर समझौता करने के संकेत देने से बिटकॉइन में रिकवरी हुई है और इसने दोबारा एक लाख डॉलर का लेवल पार किया है। 

अमेरिकी बैंक JP Morgan का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष गोल्ड की तुलना में बिटकॉइन अधिक रिटर्न दे सकता है। JP Morgan के एनालिस्ट्स ने कहा है, "इस वर्ष फरवरी के मध्य से अप्रैल के मध्य तक गोल्ड में बिटकॉइन की वजह से तेजी आई थी। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह से इसके विपरीत हो रहा है। बिटकॉइन का प्राइस गोल्ड की वजह से बढ़ रहा है।" JP Morgan के मैनेजिंग डायरेक्टर, Nikolaos Panigirtzoglou का कहना है, "इस वर्ष गोल्ड और बिटकॉइन के बीच बराबर का मुकाबला रहा है और बाकी वर्ष में भी यह ऐसा ही रह सकता है। हालांकि, इस वर्ष की दूसरी छमाही के लिए हमारा अनुमान गोल्ड का रिटर्न इससे कम रहने का है।"  

कुछ महीने पहले बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1,10,000 के हाई लेवल से घटकर लगभग 75,000 डॉलर से नीचे गिर गया था। इसके पीछे ट्रंप का टैरिफ से जुड़ा फैसला प्रमुख कारण था। हालांकि, पिछले पिछले सप्ताह से इसमें रिकवरी हुई है और यह 1,03,000 डॉलर से अधिक पर है। हाल ही में ट्रंप ने इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के ऑर्डर पर साइन किए थे। अमेरिका के स्ट्रैटेजिक बिटकॉइन रिजर्व में सरकार की ओर से जब्त किए गए बिटकॉइन को शामिल किया जाएगा। ट्रंप ने जिस एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि इस सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी को खरीदने के लिए टैक्सपेयर्स की रकम का इस्तेमाल नहीं होगा। 

क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी कुछ देशों में स्वीकार किया जा रहा है। इन देशों की सूची में भूटान भी शामिल हो गया है। हाल ही में भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया गया है। भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी उलझनों से बचाना और पेमेंट्स का आसान तरीका उपलब्ध कराना है। 
Advertisement



Advertisement


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.